12वीं राजनीती विज्ञान के इस सैंपल पेपर के जरिए विद्यार्थी ऐसे करें परीक्षा की तैयारी : यहां पढ़ें
RBSE class 12th sample paper Exam 2019

RBSE Class 12th Model Paper Exam 2019 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए राजनीती विज्ञान का पेपर, उदाहरण के तौर पर विद्यार्थियों के समक्ष तैयारी के आंकलन के लिए रखा है। विद्यार्थी इन प्रश्नों के जरिए स्वयं का आंकलन भी कर सकते हैं और अंकों के अनुसार इन्हे प्राथमिकता के तौर पर चुन भी सकते हैं। यह भाग ब के प्रश्न है जो बड़े प्रश्नों में शामिल किए जाते हैं। विद्यार्थियों को अध्याय और अंक के अनुसार ही मानक बनाने चाहिए। आसानी के साथ जल्दी से जो अध्याय पढ़ा जाए उन अंकों को तरजीह देनी चाहिए।
1. करगिल संघर्ष पर एक संक्षिप्त टिपण्णी लिखिए।
2. नेहरू विदेशनीति के सञ्चालन को स्वतंत्रता का एक अनिवार्य संकेतक क्यों मानते थे ? दो कारण बताइए।
3. नाटो की स्थापना कब की गई ? इसका मुख्य कार्य क्या था ?
4. अमरीकी वर्चस्व की राह में कौन से व्यवधान है ? और इनमें से कौनसा व्यवधान आगामी दिनों में सबसे महत्वपूर्ण साबित होगा ?
5. भारत के नागरिक के रूप में सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्य्ता के पक्ष में समर्थन आप कैसे करेंगे ? अपने प्रस्ताव का औचित्य सिद्ध करो।
6. विश्वव्यापी 'पारस्परिक जुड़ाव' क्या है ? इसके कौन -कौन से घातक है ?
7. हरित क्रांति क्या थी ? इसके दो सकारात्मक परिणाम लिखिए।
8. 1970 के दशक में इंदिरा गाँधी की सरकार किन कारणों से लोकप्रिय हुई ?
Read More : RBSE Class 12th Model Paper भाग अ के लिए यान क्लिक करें
9. जनता पार्टी ने 1977 में शाह आयोग को नियुक्त किया था। इस आयोग की नियुक्ति क्यों की गई थी ?
10. पंजाब समझौते के प्रमुख प्रावधान क्या थे ?
11. क्या आप शराब विरोधी आंदोलन को महिला आंदोलन का दर्जा डोज ? कारण बताइए।
12. शॉक थेरेपी से क्या आशय है ? इसके क्या परिणाम हुए ?
13. सोवियत संघ के विघटन के कारणों का वर्णन करो।
14. दक्षेस (सार्क) क्या है ? दक्षिण एशिया में दक्षेस (सार्क) की भूमिका व सीमाओं का आलोचनात्मक मूल्याङ्कन करें।
15. राज्य पुनर्गठन आयोग का काम क्या था ? इसकी प्रमुख सिफारिशें क्या थी ?
भारत में रजवाड़े के विलय (एकीकरण) का वर्णन करो।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Education News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi