script12th Political science sample papers exam 2019 के जरिए जरूर करें खुद की तैयारी का आंकलन | RBSE 12th political science model papers exam 2019 | Patrika News

12th Political science sample papers exam 2019 के जरिए जरूर करें खुद की तैयारी का आंकलन

locationजयपुरPublished: Mar 10, 2019 01:33:24 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

RBSE Class 12th Political science sample papers exam 2019

RBSE Class 12th Political science sample papers exam 2019

RBSE Class 12th Political science sample papers exam 2019

RBSE Class 12th Political science Sample Paper : बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थी को परीक्षा के कुछ समय पहले खुद का आंकलन भी करते रहना चाहिए। जिन विद्यार्थियों की राजनीती विज्ञान विषय की परीक्षा है, वे भाग अ के इन प्रश्नों के जरिए अपनी एग्जाम तैयारी का आंकलन कर सकते हैं। भाग ब (बड़े प्रश्न) के लिए खबर में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आगे जा सकते हैं।
1. सोवियत संघ का विघटन कब हुआ ?

2. अमरीका स्थित न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमला कब हुआ ?

3. आतंकवाद सुरक्षा केलिए परम्परागत खतरे की श्रेणी में आता है या अपरम्परागत।
4. ‘विश्व की सांझी’ विरासत से क्या आशय है।

5. कौनसी पार्टी लोकसभा के पहले आम चुनाव में 16 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही ?

6. भारत व चीन विवाद का सबसे बड़ा मुद्दा क्या रहा है ?
7. भारत में योजना आयोग की स्थापना कब की गई ?

8. भारत में आपातकाल की घोषणा कब की गई ?

9. भारत का ऐसा कौनसा राज्य है, जिसका अपना अलग संविधान है ?
10. वारसा संधि की स्थापना कब की गई ? इसका मुख्य कार्य क्या था ?

11. क्षेत्रीय संघटनों को बनाने के उद्देश्य क्या हैं ?

यह भी पढ़ें

RBSE 12th Political Science Paper भाग ब के लिए यहां क्लिक करें

12. आज की चीनी अर्थव्यवस्था नियंत्रित अर्थव्यवस्था से किस तरह अलग है ?
13. परम्परागत एवं अपरम्परागत में क्या अंतर है ?

14. रियो सम्मलेन के दो परिणाम बताइए।

15. यहां दो सूचियां दी गई है। पहले में नेताओं के नाम दर्ज है और दूसरे में दलों के। दोनों के मेल बैठाएं।
क) एस. ए. डांगे – (i) भारतीय जनसंघ
ख) श्यामाप्रसाद मुखर्जी – (ii) स्वतंत्र पार्टी
ग ) मीनू मसानी – (iii) प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
घ ) अशोक मेहता – (iv) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो