
RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2025
RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर संबंधित नोटिस देख सकते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 फरवरी, 2025 को जारी कर दिया जाएगा। वहीं परीक्षा शहर की जानकारी यानी की एग्जाम सिटी स्लिप 9 फरवरी, 2025 को जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन 20 फरवरी से 20 मार्च 2024 तक किए गए थे। इस प्रक्रिया के तहत कुल 300 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
यह खबर पढ़ें:-इस यूनिवर्सिटी से पढ़ें तीन धुरंधर बनें देश के PM
लिखित परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को आयोजित होगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। यह परीक्षा कुल 400 अंकों का होगा। इसमें दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा। दोनों पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग की बात करें तो हर गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
होमपेज पर ‘RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2024’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
इसके बाद आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलकर सामने आ जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंट आउट रख लें।
Published on:
07 Feb 2025 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
