शिक्षा

Solar Eclipse: पूर्ण सूर्य ग्रहण के कारण कई राज्यों के स्कूल बंद, देखे यहां

Solar Eclipse: 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। अमेरिका के जिन राज्यों में सूर्य ग्रहण दिखेगा वहां लाखों की तादाद में भीड़ इक्ट्ठा होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि देश-दुनिया के लोग जिन्हें खगोल विज्ञान में रूचि है, वो इस घटना को देखने आएंगे। ऐसे में यहां के स्कूलों में छुट्टी (School Holiday) भी होगी।
 

Mar 21, 2024 / 11:18 am

Shambhavi Shivani

Solar Eclipse

Solar Eclipse: 50 सालों बाद 8 अप्रैल को चैत्र मास की अमावस्या के दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिसमें सूर्य को चंद्रमा ढक लेगा और दिन में अंधेरा छा जाएगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और करीब 7 मिनट के लिए सूर्य दिखाई नहीं देगा। इस दौरान 7 मिनट तक पूरी तरह ब्लैकआउट हो जाएगा। 8 अप्रैल को लगने वाले इस सूर्य ग्रहण के कारण अमेरिका के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाएगा, जिस वजह से वहां के स्कूलों में छुट्टियां (School Holidays) रहेंगी। ऐसे में सवाल बनता है कि क्या भारत के स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी?

संयुक्त राज अमेरिकी में यह सात साल से कम समय में दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, मिसौरी, न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया, वर्मोंट, इलिनोइस, इंडियाना, ओहियो, न्यू हैम्पशायर और मेन जैसे राज्य पूर्ण सूर्य ग्रहण से प्रभावित होंगे। सुरक्षा को देखते हुए इन राज्यों के स्कूलों में पहले से ही छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।
यह भी पढें- 10वीं पास के लिए DRDO में भर्ती, ऐसे करें अप्लाई


अमेरिका के जिन राज्यों में सूर्य ग्रहण दिखेगा वहां लाखों की तादाद में भीड़ इक्ट्ठा होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि देश-दुनिया के लोग जिन्हें खगोल विज्ञान में रूचि है, वो इस घटना को देखने आएंगे।

बात करें भारत की तो 8 अप्रैल को दिखने वाले सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) का असर भारत पर नहीं दिखने वाला है। ऐसे में भारत के स्कूलों में 8 अप्रैल को छुट्टी नहीं होगी। यह ग्रहण मैक्सिको से शुरू होकर अमेरिका के टेक्सस से गुजरने वाला है। पूर्ण सूर्य ग्रहण हर 18 महीने पर होता है। इस दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है।

Home / Education News / Solar Eclipse: पूर्ण सूर्य ग्रहण के कारण कई राज्यों के स्कूल बंद, देखे यहां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.