scriptSarkari Naukri SSC CGL: निकलीं 10 हजार से ज्यादा भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल | ssc cgl staff selection commission recruitment | Patrika News

Sarkari Naukri SSC CGL: निकलीं 10 हजार से ज्यादा भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

locationजयपुरPublished: Mar 20, 2020 03:42:02 pm

Submitted by:

Jitendra Rangey

SSC CGL Recruitment 2019-20: कर्मचारी चयन आयोग ( Staff Selection Commission) ने SSC CGL यानी संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती (Combined Graduate Level) के लिए हजारों पद निकाले हैं।

Sarkari Naukri
SSC CGL Recruitment 2019-20: कर्मचारी चयन आयोग ( Staff Selection Commission) ने SSC CGL यानी संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती (Combined Graduate Level) के लिए हजारों पद निकाले हैं। आयोग ने 10 हजार से ज्यादा पदों के जर‍िये विभ‍िन्न रिक्त‍ियां भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आप एसएससी की ऑफिश‍ियल वेबसाइट या यहां दिए गए लिंक के जरिये वो नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
यहां देखें एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन, डायरेक्ट लिंक

एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी सीजीएल भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 10,132 अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 4,135 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके अलावा एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1353 पद, एसटी के लिए 725 पद और ओबीसी के लिए 2,420 पद निकाले गए हैं।
आरक्षण के नियम

एसएससी की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की तरह अन्य आरक्षण पाने वाले उम्मीदवारों के लिए 855 पद निकाले हैं। इन सभी के अलावा अन्य बचे पद दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं।
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तर 2019 की भर्ती प्रक्रिया (CGL 2019 Recruitment process) जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 22 अक्टूबर 2019 को ही निकाला गया था। उस दौरान एसएससी की ओर से कुल पदों की जानकारी नहीं दी गई थी। अब तक इसके पहले चरण की परीक्षा भी ली जा चुकी है। वैसे अब ऐसा भी माना जा रहा है कि पदों की संख्या और बढ़ सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो