शिक्षा

UGC NET Admit Card 2020 जल्द होंगे जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2020 राष्ट्रिय पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे। हालांकि NTA ने NET Admit Card को लेकर…

जयपुरSep 07, 2020 / 05:32 pm

Deovrat Singh

NTA NET Admit Card 2019

UGC NET Admit Card 2020: राष्ट्रिय पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे। हालांकि NTA ने NET Admit Card को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इससे जुड़ी सूचना आएगी। आधिकारिक सूचना में इस बात की जानकारी दी गई थी कि NET Exam से 10-15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि NET की परीक्षा 16 से 18 सितंबर और 21 से 25 सितंबर के बीच आयोजित की जानी है।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
UGC NET (जून सत्र) 2020 की प्रवेश परीक्षा 16 सितंबर से 18 सितंबर और फिर 21 सिम्बर से 25 सितंबर 2020 तक दो शिफ्ट में कराई जाएगी। जिसमें फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और सेकंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर बाद ढाई बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक कराई जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
UGC NET 2020 की प्रवेश परीक्षा में दो पेपर होंगे और ये दोनों पेपर MCQs बेस्ड होंगे। जिसमें पहला पेपर 100 अंक का होगा और इसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन पूछे जाएंगे। जबकि दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 क्वेश्चन पूछे जाएंगे। पहले पेपर में जनरल नॉलेज, रिसर्च एप्टीट्यूड और रीजनिंग बेस्ड सवाल पूछे जाते हैं. जबकि दूसरा पेपर सब्जेक्ट आधारित होता है।
एडमिट ऐसे करें डाउनलोड
इसके लिए अभ्यर्थी NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ डालकर इंटर कर दें. इंटर करते ही अभ्यर्थी का एडमिट स्क्रीन पर शो करने लगेगा. जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे।

Home / Education News / UGC NET Admit Card 2020 जल्द होंगे जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.