scriptUP BTC Admit Card 2019: यूपी बीटीसी एडमिट कार्ड जारी, सीधे यहां से करें डाउनलोड | UP BTC Admit Card 2019: Steps to download | Patrika News

UP BTC Admit Card 2019: यूपी बीटीसी एडमिट कार्ड जारी, सीधे यहां से करें डाउनलोड

locationजयपुरPublished: Aug 13, 2019 01:01:45 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

UP BTC Admit Card 2019: एग्जामिनेशन अथॉरिटी ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा बीटीसी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

UP BTC Admit Card 2019

UP BTC Admit Card 2019

UP BTC Admit Card 2019 : एग्जामिनेशन अथॉरिटी ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा बीटीसी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जामिनेशन अथॉरिटी ऑफ उत्तर प्रदेश ने बीटीसी हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए हैं। एग्जामिनेशन अथॉरिटी ऑफ उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट btcexam.in है। अभ्यर्थी निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड के पेज जा सकते हैं।

UP BTC Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित होने से पहले जरुरी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लेवें। बता दें कि अथॉरिटी की तरफ से तीन अलग-अलग परीक्षाओं D.El.ED 2018, BTC 2015, BTC 2013 2nd सेमेस्टर के लिए एडमिट कार्ड रिलीज किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अथॉरिटी ने 08 अगस्त, 2019 को B.T.C 2015 4th सेमेस्टर के लिए भी एडमिट कार्ड जारी किए थे। इसके उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगइन डिटेल्स एंटर कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि B.T.C 4th सेमेस्टर कोर्स के लिए परीक्षा का आयोजन 01 नवंबर से 03 नवंबर, 2019 के बीच किया जाएगा।

UP BTC Admit Card 2019 ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के सेक्शन पर क्लिक करें। आगे की टैब में जिस परीक्षा के लिए आपने आवेदन किया है, वो सेलेक्ट करके उस पर क्लिक करें। अब अपनी सभी लॉगइन डिटेल्स यहां दर्ज करें। अब अपना UP BTC Admit Card 2019 डाउनलोड करें या प्रिंट लेवें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो