scriptUP JEEP Answer Key 2020 जारी, 15 सितंबर को आयोजित हुई थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा | UP JEEP Answer Key 2020 | Patrika News
शिक्षा

UP JEEP Answer Key 2020 जारी, 15 सितंबर को आयोजित हुई थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

UP JEEP Answer Key 2020: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए आंसर की जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा…

जयपुरSep 16, 2020 / 09:34 pm

Deovrat Singh

UP JEEP Answer Key 2020

UP JEEP Answer Key 2020

UP JEEP Answer Key 2020: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए आंसर की जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) का आयोजन 15 सितंबर को ऑनलाइन मोड में किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, jeecup.nic.in से प्रश्न पत्र, आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार गलत उत्तर के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार को 19 सितंबर, 2020 तक शाम 5 बजे से पहले ऑनलाइन मोड में आपत्ति दर्ज करानी होगी। इसके लिए उन्हें 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

UP JEEP Answer Key 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें


प्रदेश के 24 जनपदों में 15 सितंबर, 2020 को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा का संचालन दो शिफ्ट में हुआ था। ग्रुप बी से ग्रुप आई तक की परीक्षा पहले शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, ग्रुप के 1 से ग्रुप के 8 तक की परीक्षा दूसरे शिफ्ट में दोपहर 02:30 से शाम 05:30 तक आयोजित हुई थी।
‘आंसर की’ ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट, jeecup.nic.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर ऑनलाइन एग्जामिनेशंस (ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई एंड के 1 टू के 8) क्वेश्चन एंड आंसर चैलेंज लिंक पर क्लिक करें। अब एक लॉगइन पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके लॉगइन करें। अब UPJEE आंसर की पीडीएफ फॉर्म में स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

Home / Education News / UP JEEP Answer Key 2020 जारी, 15 सितंबर को आयोजित हुई थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो