scriptUttar Pradesh Assembly Elections 2022: आप ने जारी की 150 उम्मीदवारों की पहली सूची,जानें वारााणसी से किन्हें मिला टिकट | Aam Aadmi Party released first list of 150 candidates | Patrika News

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: आप ने जारी की 150 उम्मीदवारों की पहली सूची,जानें वारााणसी से किन्हें मिला टिकट

locationवाराणसीPublished: Jan 16, 2022 04:50:43 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने रविवार को 150 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें वाराणसी के चार विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें एक महिला प्रत्याशी पल्लवी को मौका दिया गया है। वैसे इस सूची में पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने की भरपूर कोशिश की है।

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

वाराणसी. Uttar Pradesh Assembly elections 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने रविवार को 150 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें वाराणसी के चार प्रत्याशी भी शामिल हैं। को उत्तर-प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह जी ने आम आदमी पार्टी के 150 उम्मीदवारों का एलान करते हुए बताया कि इस सूची में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। प्रोफेशनल्स को भी तरजीह मिली है।
आम आदमी पार्टी के वाराणसी के प्रत्याशी
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि प्रथम लिस्ट में वाराणसी दक्षिणि के प्रत्याशी के रूप में अजीत सिंह को मौका दिया गया हैं। उत्तरी से डॉक्टर आशीष जायसवाल, पिंडरा से एडवोकेट अमर सिंह और रोहनियां से पल्लवी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी सभी 403 विधानसभाओं में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और शीघ्र ही अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी।
सभी वर्गों का सामंजस्य बिठाने की कोशिश
पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह के अनुसा आप की जारी की 150 उम्मीदवारों की पहली सूची में सामाजि समीकरण साधने की भी भरपूर कोशिश की गई है। सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इसमें 55 पिछड़े, 31 अनुसूचित, 14 अल्पसंख्यक, 6 कायस्थ, 36 ब्राह्मणों को टिकट दिया गया है।
महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत पल्लवी

वाराणसी की रोहनिया विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनीं पल्लवी वर्मा समाजसेविका हैं। महिला सशक्तिकरण के तहत लगभग 8000 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लगातार सक्रिय रहीं। बेसहारा व अनाथ बच्चियों को शिक्षित करने व विवाह करवाने में सक्रिय रहती हैं। पल्लवी आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की सदस्य और रोहनियां विधानसभा की प्रभारी रह चुकी हैं। सामाजिक कौशल विकास संस्था परमहंस नगर कन्दवा में पिछले 7 सालों से महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांग जनो के लिए कार्यरत हैं।
नगर निगम कार्यकािणी समिति के सदस्य रहे अजीत

भाजपा के गढ़ में 2 बार से रिकार्ड मतों से निर्दल पार्षद है। निर्दलीय पार्षद दल के नेता हैं। नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। राष्ट्रपति व राज्यपाल पदक से सम्मानित है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छी दखल रखते हैं। ’काशी रत्न’ सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो