scriptAkhilesh Yadav Comments on PM Modi Red Alert Statement | UP Assembly Elections 2022 :  लाल रंग को लेकर तेज हुई सपा और भाजपा की जंग, पीएम मोदी ने यूपी के लिए बताया रेड अलर्ट, अखिलेश ने भी किया पलटवार | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 :  लाल रंग को लेकर तेज हुई सपा और भाजपा की जंग, पीएम मोदी ने यूपी के लिए बताया रेड अलर्ट, अखिलेश ने भी किया पलटवार

locationलखनऊPublished: Dec 07, 2021 05:50:45 pm

Submitted by:

Amit Tiwari

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद कारखाना के शुभारंभ पर एक सभा को संबोधित करने के दौरान सपा पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने कहा कि लाल टोपी पहनने वालों को सरकार बनानी है, इन्हें यूपी में घोटालों के लिए सरकार चाहिए। लाल टोपी वालों को सिर्फ सत्ता और लाल बत्ती से मतलब है।

pm_gkp.jpg
लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आते जा रहे हैं, त्यों-त्यों भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी एक-दूसरे पर हमलावर होते जा रहे हैं। मंगलवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर लाल रंग को लेकर सपा पर जमकर बरसे, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक ट्वीटकर भाजपा पर पलटवार किया है। गोरखपुर में पीएम मोदी ने कहा कि लाल टोपी पहनने वालों को सरकार बनानी है, इन्हें उत्तर प्रदेश में घोटालों के लिए सरकार चाहिए। जबकि अखिलेश यादव के पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘लाल इंकलाब’ होगा, बाइस में उत्तर प्रदेश में बदलाव होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.