scriptUP Assembly Elections 2022 : अखिलेश यादव का बड़ा एलान : किसान आंदोलन के शहीदों को देंगे 25 लाख की ‘किसान शहादत राशि’ | Akhilesh Yadav will give 25 Lakh rs for Martyrs farmers family | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 : अखिलेश यादव का बड़ा एलान : किसान आंदोलन के शहीदों को देंगे 25 लाख की ‘किसान शहादत राशि’

locationलखनऊPublished: Nov 24, 2021 03:02:09 pm

Submitted by:

Amit Tiwari

UP Assembly Elections 2022 : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को लेकर बड़ी घोषणा की है। बुधवार को अखिलेश ने एक ट्वीट कर कहा कि किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो ‘अन्य’ के जीवन के लिए ‘अन्न’ उगाता है।
 

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को एक ट्वीट कर बड़ा एलान किया है। अखिलेश यादव ने यह ट्वीट किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को लेकर किया है। अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को 25 लाख रुपये की किसान शहादत राशि दी जाएगी। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का यह बयान उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में सपा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं अन्य सियासी दल भी किसानों को लेकर कोई ना कोई बड़ा एलान कर सकते हैं।
आंदोलन में 600 से अधिक किसानों की हो चुकी है मौत

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा करीब एक साल पूर्व लाये गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान लगातार आंदोलनरत है। हालांकि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून के वापस लिये जाने का एलान किया था और 24 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मंजूरी भी दे दी है। एक साल पहले कृषि बिल के विरोध में धरना दे रहे करीब 600 से अधिक किसानों की मौत भी हुई थी। धरने के दौरान किसानों की मौत लेकर विपक्षी दलों जमकर बीजेपी सरकार पर हमला भी बोला था।
किसान ‘अन्य’ के जीवन के लिए ‘अन्न’ उगाता है- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को लेकर बड़ी घोषणा की है। बुधवार को अखिलेश ने एक ट्वीट कर कहा कि किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो ‘अन्य’ के जीवन के लिए ‘अन्न’ उगाता है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि हम वचन देते हैं कि 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख रुपये की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ दी जायेगी।
माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का यह बयान उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में सपा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं अन्य सियासी दल भी किसानों को लेकर कोई ना कोई बड़ा एलान कर सकते हैं।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो