चुनाव

रेवंत रेड्डी के ताजपोशी में कांग्रेस नेताओं के अलावा शामिल होंगे INDIA गठबंन के मुख्यमंत्री, देेखिए पूरी लिस्ट

 
Revanth Reddy oath ceremony: तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में INDIA गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे।

Dec 07, 2023 / 11:25 am

Prashant Tiwari

 

पांच राज्यों के विधानसभी चुनाव में तेलंगाना ही एक मात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, आज तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के दो पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी राज्यसभा सांसद दिपेन्द्र हुड्डा के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, कांग्रेस ने इस मौके पर अपनी ताकत और सहयोगियों के साथ रिश्तों पर जमी बर्फ को हटाने के लिए INDIA गठबंधन के मुख्यमंत्रीयों के साथ ही उनके बड़े नेताओं को न्यौता भेजा है। वहीं, रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में कई VVIP के पहुंचने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

ये VVIP होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार,तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के परिवार, तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, विभिन्न जातियों के नेता और बुद्धिजीवी और विभिन्न राज्यों के मंत्री शामिल होंगे।

 

शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस ने दी डिनर पार्टी

वहीं, शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दिल्ली में INDIA गठबंधन के नेताओं को डिनर दिया। इस डिनर पार्टी में 17 दलों के 31 नेताओं ने लिया भाग लिया था। डिनर में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में द्रमुक, राकांपा, राजद, सपा, जद (यू), आप, सीपीएम, सीपीआई, मुस्लिम लीग, एमडीएमके, आरएलडी, केरल कांग्रेस (एम), जेएमएम, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आरएसपी और वीसीके सहित 17 पार्टियों के 31 नेता थे। हालांकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (यूबीटी) के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उनके आवास पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। गठबंधन के नेताओं के अब हालिया कटुता को भूलकर आगे बढ़ने का प्रण लिया है।

ये भी पढ़ें: गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे TMC सांसद, ममता बनर्जी को बताया था ठुमके वाली

Home / Elections / रेवंत रेड्डी के ताजपोशी में कांग्रेस नेताओं के अलावा शामिल होंगे INDIA गठबंन के मुख्यमंत्री, देेखिए पूरी लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.