scriptAssam Assembly Elections 2021: राजस्थान-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नेताओं के भरोसे असम | Assam Assembly Elections 2021: BJP-Congress depends on Rajasthan-MP-Chattisgarh leaders | Patrika News

Assam Assembly Elections 2021: राजस्थान-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नेताओं के भरोसे असम

locationनई दिल्लीPublished: Mar 31, 2021 07:40:19 pm

असम विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने उतारी नेताओं की फौज। कल यानी 1 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का मतदान।
 

'आप' ने लगाई कांग्रेस की वोट बैंक में सेंध

‘आप’ ने लगाई कांग्रेस की वोट बैंक में सेंध

शादाब अहमद

असम में पहले चरण की 47 सीटों पर मतदान हो चुका है। जबकि दूसरे चरण में 39 सीटों पर 1 अप्रैल को मतदान होगा। असम को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं-कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे रखी है।
जरूर पढ़ेंः कांग्रेस ने असम में लगाया बड़ा आरोप, भाजपा ने जब अजमल से हाथ मिलाया तब घुसपैठिये नहीं थे क्या

जहां भाजपा की ओर से मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के हाथों में चुनाव की कमान है। वहीं, कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राजस्थान के दिग्गज नेता व प्रभारी महासचिव जितेन्द्र सिंह कमान संभाले हुए हैं।
दोनों पार्टी के नेताओं ने अलग-अलग होटलों व अर्पाटमेंट्स में डेरा जमा रखा है। जहां सुबह से दिनभर की प्रचार की रणनीति बनती है और दोपहर होते-होते सभी नेता प्रचार में जुट जाते हैं। चुनाव के बीच में होली के त्योहार पर भी यह नेता असम में ही रहे।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
तोमर की अगुवाई में भाजपा

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर पिछले करीब 15 दिन से अधिक समय से गुवाहाटी में कैंप किए हुए हैं। वहीं, मध्यप्रदेश भाजपा संगठन के कई नेता भी उनका सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्री असम का दौरा कर चुके हैं।
तोमर की पार्टी की रणनीति बनाने से लेकर टिकट वितरण में अहम भूमिका रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य बड़े नेताओं के दौरे भी तोमर तय कर रहे हैं। मीडिया प्रबंधन का कार्य राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया देख रहे हैं।
https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
बघेल-सिंह की जोड़ी

इधर, कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के नेता जितेन्द्र सिंह के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ असम में डटे हुए हैं। यह तीनों नेता भाजपा को घेरने की रणनीति बनाने के साथ कांग्रेस नेताओं के चुनावी दौरे भी तय कर रहे हैं। जहां बघेल की कोर टीम के करीब 300 से अधिक नेता असम के अलग-अलग इलाकों में है।
वहीं, सिंह के नजदीकी राजस्थान के श्रम मंत्री टीकाराम जूली व अलवर क्षेत्र के कई विधायक भी प्रबंधन को देख रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी प्रचार के लिए बुलाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो