scriptAssam Assembly Elections 2021: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल-प्रियंका को कहा ‘मौसमी पक्षी’ | Assam Assembly Elections 2021: Jitendra Singh Said Rahul Gandhi And Priyanka Gandhi Wadra are 'seasonal birds' | Patrika News

Assam Assembly Elections 2021: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल-प्रियंका को कहा ‘मौसमी पक्षी’

locationनई दिल्लीPublished: Mar 30, 2021 06:49:20 pm

Submitted by:

Anil Kumar

Assam Assembly Elections 2021: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘मौसमी पक्षी’ बताया है। उन्होंने कहा कि असम के लोग बहुत अच्छे से ये समझते हैं कि राहुल-प्रियंका एक ‘मौसमी पक्षी’ हैं।

jitendra_singh.jpg

Assam Assembly Elections 2021: Jitendra Singh Said Rahul Gandhi And Priyanka Gandhi Wadra are ‘seasonal birds’

दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव 2021 ( Assam Assembly Elections 2021 ) के लिए पहले चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही अब एक अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले जोरों-शोरों के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है। सभी पार्टियां जमकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ऐसे में भाषायी मर्यादाएं भी टूट रही हैं।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘मौसमी पक्षी’ बताया है। उन्होंने कहा कि असम के लोग बहुत अच्छे से ये समझते हैं कि राहुल-प्रियंका एक ‘मौसमी पक्षी’ हैं।

यह भी पढ़ें
-

Assam Assembly Elections 2021 धरमपुर में नड्डा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर लगाया इतना बड़ा आरोप

जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऑफ-सीजन में चाय की पत्तियां तोड़ने से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है। असम के लोगों को पता है कि वे मौसमी परिंदे (मौसमी पक्षी) हैं जो चुनाव के समय वोट के लिए आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता और नेता यहां आम नागरिकों के बीच रहते हैं। जब भी प्राकृतिक आपदाएं आती है तो संकट के समय भाजपा कार्यकर्ता सबसे पहले आते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों में पीएम मोदी करीब 46 बार असम के दौरे पर आ चुके हैं, ताकि यहां के लोग ये जान और समझ सके कि किसपर विश्वास करें और किसे वोट दें।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80ablb

दूसरे चरण के मतदान के बाद EVM को दोष देना शुरू कर देगी कांग्रेस: जितेंद्र सिंह

जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले महीने प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्वनाथ जिले में स्थित साधुरा चाय बागान में जाकर एस्टेट कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़कर काफी सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन हमारा एजेंडा है असम की संस्कृति के बचाना। 2016 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस कहती थी कि भाजपा सत्ता में आई तो आपके जीवन जीने की तरीके को बदल देगी। यहां तक कि आपके खाने-पीने पर भी रोक लगाएगी। लेकिन पिछले पांच साल के शासन में हमारी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है और इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असम के लोगों को CAA को लेकर यह कहकर गुमराह कर रहे थे कि इसे लागू नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
-

: 20 बैंक खातों और 429 गाड़ियों के मालिक, जानिए सबसे अमीर प्रत्याशी की संपत्ति

आठ प्रमुख अखबारों में विज्ञापन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य शीर्ष नेताओं के खिलाफ कांग्रेस की शिकायत के संबंध में जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोग अपना मन पहेल ही बना चुके हैं। अब अगले चरण में भी यही उम्मीद है। कांग्रेस कुछ भी कह सकती है। मैं आपको बता रहा हूं कि दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस EVM को दोष देना शुरू कर देगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो