Assembly Elections Result 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। यूपी, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में जनादेश भाजपा के पक्ष में गया है। वहीं पंजाब में 'आप' की सरकार बनेगी। यूपी, उत्तराखंड व मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। गोवा में 20 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.com के साथ -
नई दिल्ली
Updated: March 10, 2022 10:46:31 pm
Assembly Elections Result 2022 LIVE Updates
यूपी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। यूपी की सिराथू सीट से सपा की पल्लवी पटेल ने जीत दर्ज कराई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद 7337 वोटों से हारे। उधर, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं, वहीं पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी अपनी दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, महिलाएं बीजेपी की जीत की सारथी बनीं हैं। बीजेपी ने गरीबों को उनका हक दिलाया है। इस बीच मोदी ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा, ज्ञानी लोग यूपी को जातिवाद के चश्मे से देखते थे। इन ज्ञानियों को सबक दिया है। ज्ञानी लोग देश की भलाई के लिए नए तरीके से सोचे।
भाजपा मुख्यालय में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, भाजपा को चारों दिशाओं में आशीर्वाद मिला है।जनता ने यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में भाजपा पर विश्वास जताया है। भाजपा की नीति, नीयत पर जनता की मुहर लगी है। होली आज से ही शुरू हो गई है। हम अपने काम को शत-प्रतिशत पूरा करेंगे। देश का कल्याण ही हमारा मंत्र है। हम हर गरीब के घर तक पहुंचेंगे। यूपी में लगातार दूसरी बड़ी जीत मिली है। उत्तराखंड में भाजपा ने इतिहास रचा है। कार्यकर्ताओं ने अपना वादा पूरा किया।
दिल्ली भाजपा मुख्यालय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, आज उत्साह और उत्सव का दिन है। प्रचंड जीत के लिए पीएम मोदी ने जनता और कार्यकताओं का आभार जताया है। मोदी ने कहा, युवा मतदाताओं ने भाजपा की जीत पक्की की है। मोदी ने कहा, 37 साल बाद किसी पार्टी ने यूपी में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।
मणिपुर विधानसभा चुनाव की सभी 60 सीटों के परिणाम आ गए है। बीजेपी ने जादुई आंकड़ा छूते हुए 32 सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं, एनपीपी 8 सीट पर, एनपीएफ 5 सीट पर, कांग्रेस 4 सीट और अन्य 11 सीट जीतने में सफल रही।
गोवा में नतीजे सामने आ गए है। बीजेपी 20 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। हालांकि बहुमत के आंकड़े से एक कदम दूर रह गई है। यहां कांग्रेस ने 12 सीटें जीती है। पीएमसी को 2 और आप को 2 सीटों पर जीत मिली है। अन्य के खाते में 4 सीटें गई है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए है। यहां बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है। बीजेपी ने यहां 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने 18 सीटें जीती है, वहीं अन्य पार्टियों के खाते में 4 सीटे गई है।
चार राज्यों के नतीजे आ गए है। पंजाब में आप ने 92 सीटों पर कब्जा कर प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। यहां कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटें ही मिली है। जबकि बीजेपी व अन्य सहयोगी दलों को 2 सीटें मिली है। शिरोमणी अकाली दल को 4 सीटें मिली है, अन्य के खाते में एक सीट आई है।
देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 4 प्रदेशों की स्थिति साफ हो गई है। पंजाब में जहां आप की सरकार बनेगी। यहां आप को 92 सीटें मिली हैं। वहीं उत्तराखंड व मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं गोवा में 20 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है।
यूपी में बीजेपी के खाते में 114 सीटें आ गई है। बीजेपी 152 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा 32 सीटों पर जीत चुकी है, 98 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी को 268 सीटें और सपा को 130 सीटें मिलती नजर आ रही है।
यूपी में सिराथू सीट पर काउंटिंग रोक दी गई है। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है। सिराथू सीट से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे है। यहां 2 राउंड की काउंटिंग अभी बाकी है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जीतने के बाद लखनऊ में बीजेपी कार्यालय पहुंचे। योगी ने बीजेपी को मिले बहुमत को लेकर कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को अभूतपूर्व जीत मिली है। यूपी ने सुशासन को चुना है। प्रचंड बहुमत राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन को जनता का आशीर्वाद मिला है। योगी ने जनता का आभार भी जताया।
देश के 4 प्रदेशों में विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। यूपी, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा सत्ता की ओर बढ़ रही है। जबकि पंजाब में आप को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। यूपी में भाजपा ने 35 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। उत्तराखंड में बीजेपी ने 20 सीटे जीत ली है, जबकि 27 सीटों पर आगे चल रही है। गोवा में बीजेपी ने 20 सीटें जीती है। वहीं मणिपुर में भी बीजेपी ने 15 सीटें जीत ली है, जबकि 14 पर आगे चल रही है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जीतने के बाद लखनऊ में बीजेपी कार्यालय पहुंचे है। योगी गोरखपुर सदर से 1 लाख से अधिक मतों से जीते है। यूपी में अब तक भाजपा ने 35 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
पंजाब में आप को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा है कि मुझे आतंकवादी बताने वालों को जनता का करारा जवाब मिल गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी में सब उड़ गए। पंजाब के बाद अब देशभर में इंकलाब की बारी है।
मणिपुर में पहली बार चुनाव विधानसभा चुनावों में उतरी जनता दल यूनाइटेड ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, वहीं दो पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है, 15 सीटों पर आगे चल रही है। यहां कांग्रेस ने 3 सीटों पर कब्जा कर लिया है, एक पर आगे चल रही है। वहीं केपीए ने एक, एमपीएफ ने दो और एमपीपी ने दो सीटें जीत ली है।
मणिपुर के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओकराम इबोबी सिंह ने 2,543 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने थौबल सीट से भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी एल बसंत सिंह को हराया है।
पंजाब में करीब 80 सीटों के नजीते आ गए है। इनमें आप ने 66 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। यहां कांग्रेस को 11 सीटों पर ही जीत मिली है। जबकि भाजपा 2 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है, अकाली दल ने एक सीट पर कब्जा किया है। आप को पूर्ण बहुमत मिल गया है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का जादू बरकरार है। उन्होंने गोरखपुर सीट से करीब एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। यूपी में बीजेपी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। योगी आदित्यनाथ जीत से उत्साहित नजर आ रहे है। थोड़ी देर में योगी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में दो जगह के सीएम बाजी मारने में सफल रहे, वहीं दो जगह की मुख्यमंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए। गोवा मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत चुनाव जीत गए है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने हिंगांग सीट से 24,268 भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उधर, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए है। वहीं पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए है।
गोवा मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत ने चुनाव जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सगलानी को 650 से अधिक मतों के अंतर से हराया है। सावंत ने सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र में जीत को बरकरार रखा है।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों में कई दिग्गज अपनी सीट नहीं बचा पाए। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए है। वहीं पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए है। इनके अलावा कई दिग्गज भी चुनाव हार गए है।
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए है। सीएम पुष्कर सिंह खटीमा सीट से चुनाव हारे है। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने 6 हजार 951 वोटों से उन्हें हराया।
पंजाब में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान 58 हजार 206 वोटों से जीते है। पंजाब की धूरी विधानसभा सीट से वे चुनाव जीते है। उन्होंने कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को हराया है। मान ने कहा कि सरकार बनने के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बेरोजगारी को दूर करने की रहेगी।
पंजाब में आप को बड़ी बढ़त मिल रही है। आप की झाडू में कई दिग्गजों की फौज साफ हो गई है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोतसिंह सिद्धू भी अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए है। पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भी पटियाला सीट से हार गए है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें