script

UP Election 2022: निर्वाचन आयोग ने फिजिकल प्रचार पर 31 जनवरी तक लगाई रोक, वाराणसी में BJP नेता उतरे सड़कों पर

locationवाराणसीPublished: Jan 22, 2022 07:14:09 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

UP Election 2022: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने यूपी सहित अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए फिजिकल प्रचार पर पाबंदी 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। लेकिन आयोग के निर्णय के पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने सड़कों पर निकल कर प्रचार शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शनिवार की शाम पार्टी का झंडा लेकर शाम को सड़कों पर निकले और घूम-घूम कर प्रचार किया।

बीजेपी का वाराणसी में फिजिकल प्रचार

बीजेपी का वाराणसी में फिजिकल प्रचार

वाराणसी. UP Election 2022: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए रैली, रोड शो, सभा आदि पर लगी पाबंदी 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। आयोग का यह फैसला शनिवार की शाम आया है। लेकिन बीजेपी के पदाधिकारी उससे पहले ही सड़कों पर झंडा-बैनर संग उतर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रचार प्रसार शुरू किया गया।
बीजेपी का वाराणसी में फिजिकल प्रचार
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा के प्रचार रथ को रवाना किया। उसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों ने अलग-अलग जिलों में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया। बता दें कि पार्टी के प्रचार प्रसार के संबंध में बाकायदा भाजपा प्रवक्ता की ओर से मीडिया को शेयर की गई थी। बताया गया था कि भारतीय जनता पार्टी,वाराणसी महानगर की ओर से 22 जनवरी शनिवार से महानगर के तीनो विधानसभाओ में सायंकाल 4 बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ होगा।
बीजेपी का वाराणसी में फिजिकल प्रचार
इसके तहत रामनगर चौराहे पर एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, लंका चौराहे पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रथयात्रा चौराहे पर एमएलसी अशोक धवन, सुंदरपुर चौराहे पर महानगर अध्यक्ष विधासागर राय, मैदागिन चौराहे पर मंत्री नीलकंठ तिवारी, संत अतुलानंद चौराहे पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सायंकाल 4 बजे से 6 बजे तक पार्टी का झंडा लहराकर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
बीजेपी का वाराणसी में फिजिकल प्रचार
इस फिजिकल चुनाव प्रचार के बाबत मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने मीडिया को बताया कि वाराणसी महानगर की तीनो विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया जिसमें मंत्री,विधायक एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।

कोविड के चलते चुनाव आयोग द्वारा रैली, रोडशो पर लगाई गयी रोक को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ शहर के प्रमुख चौराहो से किया जिसमें पार्टी के 5-5 कार्यकर्ता हाथों में लिए झंडे लहराकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। यह अभियान सायँ काल 4 बजे से प्रारंभ होकर सायं काल 6 बजे तक चला।
अभियान के इस क्रम में शहर दक्षिणी विघानसभा के विधायक एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ नीलकंठ तिवारी ने मैदागिन चौराहे पर प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इसी के तहत विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने शहर उत्तरी विधान सभा के संत अतुलानंद चौराहे पर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद् सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने रामनगर में विधान परिषद सदस्य अशोक धवन,संजय राय,मधुप सिंह ने रथयात्रा चौराहा पर विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने लंका स्थित मालवीय चौराहा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,अमित राय ने सुंदरपुर में प्रचार अभियान का शुभारंभ किया।
भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के कैराना से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ होते ही पूरे प्रदेश में भाजपा ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी जिसके तहत महानगर में अभियान की शुरुआत प्रमुख चौराहों से हुई।
प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले अन्य लोगों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय,जितेंद्र यादव “बाबू”,शैलेन्द्र मिश्रा ने भेलुपुर, महानगर महामंत्री नवीन कपूर,सिद्धनाथ शर्मा, ने मलदहिया, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने पंचक्रोशी चौराहा, महानगर उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर,संदीप केशरी,संतोष सोलापुरकर ने गौदोलिया, महानगर उपाध्यक्ष ई.अशोक यादव ने लहुराबीर, महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने चौक, महानगर उपाध्यक्ष साधना वेदांती ने प्रह्लाद घाट, महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश ने महावीर चौराहा एवं महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार,अभिषेक वर्मा “गोपाल”शत्रुध्न पटेल,सीमा गुप्ता ने तेलियाबाग चौराहे से प्रचार अभियान का शुभारंभ किया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। भाजपा ने फिजिकल प्रचार शुरू कर दिया है। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से 403 रथों को रवाना कर अपने चुनाव प्रचार को धार दिया है। उनके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में बीजेपी कार्यालय से चुनाव अभियान ‘रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ट्रेंडिंग वीडियो