भोपालPublished: Oct 18, 2023 09:55:17 am
Manish Gite
नड्डा के आवास पर भाजपा कोर ग्रुप का मंथन, आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संभावित, दिल्ली में रात तक मंथन, तीन मंत्रियों सहित 26 के टिकट पर चल सकती है कैंची
दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है, जिसमें मध्यप्रदेश के बाकी नामों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इससे पहले, मंगलवार को चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की अगली सूची पर मंथन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक में 50 से ज्यादा नामों को हरी झंडी दी गई। बड़ी संख्या में टिकट काटे जा सकते हैं। इसमें तीन मंत्रियों सहित करीब 27 नाम संभावित हैं। सूत्रों के अनुसार पांचवीं सूची में जमकर टिकट कटेंगे, जबकि कुछ सीटों पर पेंच होने से अभी नाम अटक सकते हैं।