scriptऐश्वर्या ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस के उम्मीदवार पर उठाया सवाल | BJP MLA Kuldeep Sengars daughter Aishwarya targeted Priyanka Gandhi | Patrika News

ऐश्वर्या ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस के उम्मीदवार पर उठाया सवाल

locationलखनऊPublished: Jan 16, 2022 12:45:15 pm

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 दुष्कर्म मामले के दोषी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने शनिवार शाम को एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें प्रियंका गांधी से ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने कहाकि, मैं एक लड़की हूं, सच को सबके सामने लाने के लिए लड़ भी सकती हूं। प्रियंका गांधी राजनीतिक दृष्टिकोण से उठाया गया यह कदम शायद आपको सही लगे, लेकिन समाज और नैतिकता का धर्म आपको कभी माफ नहीं करेगा।

भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस के उम्मीदवार पर उठाया सवाल

भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस के उम्मीदवार पर उठाया सवाल

उन्नाव गैंगरेप मामला एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। चुनाव 2022 में उम्मीदवार चयन के लिए कांग्रेस पार्टी निशाने पर है। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां आशा सिंह को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है। साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। दुष्कर्म मामले के दोषी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने शनिवार शाम को एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी व प्रियंका गांधी से ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने कहाकि, मैं एक लड़की हूं, सच को सबके सामने लाने के लिए लड़ भी सकती हूं। प्रियंका गांधी राजनीतिक दृष्टिकोण से उठाया गया यह कदम शायद आपको सही लगे, लेकिन समाज और नैतिकता का धर्म आपको कभी माफ नहीं करेगा।
जिस परिवार को टिकट दिया है उस पर 420 का मामला

यूपी विधानसभा चुनाव की डेट का ऐलान हो गया है। और पार्टियां अपने अपने दलों के उम्मीदवारों का टिकट फाइनल कर रही हैं। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने विरोध किया और कहाकि, जिन्हें आपने टिकट दिया है, उन पर फर्जी टीसी बनाने के आरोप में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी जमानत भी खारिज हो चुकी है। उन्नाव में जिस परिवार को आपने टिकट दिया है उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें

मिस बिकिनी इंडिया अर्चना गौतम लड़ेंगी हस्तिनापुर से चुनाव, प्रियंका गांधी ने दिया टिकट

इस मामले में सच्चाई नहीं दिख रही है

कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने कहाकि, जब मेरी मां को टिकट दिया गया तो आपकी पार्टी को सभी धर्म और अधर्म याद आ गए, लेकिन इस मामले में आपको सच्चाई नहीं दिख रही है। इन लोगों ने तीन बार अपराध का समय बदला और मेरे पिता की लोकेशन उनके उन्नाव कार्यालय से 17 किमी दूर थी। मेरे पिता भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार थे, लेकिन इन लोगों ने मना कर दिया।
यह भी पढ़ें

UP Congress Candidate List 2022: कांग्रेस की 50 महिलाओं में उन्नाव के माखी कांड की पीड़िता की मां को भी विधानसभा का टिकट

आपके भाई पर भी लग रहे हैं आरोप

ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने आगे कहा, मैं आज भी कह रही हूं कि अगर मेरे पिता के पास एक भी सबूत है या अगर उन्होंने इन लोगों के साथ गलत किया है, तो मेरे पूरे परिवार को फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। ऐश्वर्या ने प्रियंका को यह भी याद दिलाया कि आपके भाई पर भी इसी तरह के आरोप लग रहे हैं।
उन्नाव मेरे साथ था और हमेशा रहेगा

ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने आगे कहाकि, मेरा उन्नाव ऐसी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा जो एक परिवार को तबाह कर दे। इसका नतीजा आपको 10 मार्च को देखने को मिलेगा। मेरा उन्नाव मेरे साथ था और हमेशा रहेगा।
उन्नाव गैंगरेप मामला

बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दुष्कर्म, हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश और आपराधिक धमकी का दोषी ठहराया गया है। वह उन्नाव दुष्कर्म मामले में मुख्य दोषी है और उन पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर पुलिस हिरासत में पीड़िता के पिता और बाद में उसकी मौसी सहित तीन लोगों की एक षडयंत्र ट्रक दुर्घटना में हत्या कराने का भी आरोप है।
कुलदीप सेंगर तिहाड़ जेल में बंद

दिल्ली की एक जिला और सत्र अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई एक जांच को बरकरार रखा, जिसने 2019 में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया था। कुलदीप सेंगर इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो