scriptBJP's public relations campaign from 11 January | UP Assembly Elections 2022 : 11 जनवरी से भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बांटेंगे सरकार की उपलब्धियां बताने वाले पैम्पलेट | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 : 11 जनवरी से भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बांटेंगे सरकार की उपलब्धियां बताने वाले पैम्पलेट

locationलखनऊPublished: Jan 10, 2022 08:02:25 pm

Submitted by:

Amit Tiwari

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा कार्यकर्ताओं की जनसंपर्क टोली घर-घर जाकर यह बताएगी कि सरकार ने बेघरों की सुध ली है। अपराधियों पर नकेल कसने के तहत माफियाओं द्वारा अर्जित की गई 1574 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। किसानों की खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2.48 करोड़ किसानों को 32,500 करोड़ रुपए दिए गए। राज्य में 86 लाख लघु और सीमान्त किसानों का 36,000 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया।

bjp_flag.jpg
लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति पर बदलाव किया है। चुनाव आयोग के निर्देश के तहत अब भाजपा 11 जनवरी मंगलवार से पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल पालन करते हुए घर-घर जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी घर-घर जाकर जनता को दी जायेगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.