चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी लड़ाई सीधे योगी आदित्यनाथ से है। इस बार विधान सभा चुनाव मंडल और कमंडल बीच का है। इस लड़ाई में निश्चित ही मंडल की जीत होगी। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगे। वे जल्द ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे। चंद्रशेखर आजाद ने पूर्व सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे मुकेश सिद्धार्थ को उन्होंने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया और उनके बेटे को हस्तिनापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बना दिया।
यह भी पढ़े : UP Assembly Election 2022 : RLD में बगावत पार्टी का झंडा जलाया,सिवाल खास पर गठबंधन प्रत्याशी का विरोध बनेंगे बसपा का विकल्प बहुजन को बढ़ाएंगे आगे छोटे दलों का होगा गठबंधन आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बहुजन समाज पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी बसपा का विकल्प बनेगी और उससे आगे निकलेगी। उनका मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज को आगे बढ़ाना है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जल्द ही छोटे दलों का गठबंधन होगा। जिसका नेतृत्व आजाद समाज पार्टी करेगी। चंद्रशेखर ने कहा कि छोटे दल मिलकर इस चुनाव में बड़े दलों के लिए चुनौती पैदा करेंगे। आज जो धोखा बड़े दल छोटों के साथ कर रहे हैं। वह सब ध्यान में रखा जाएगा।