scriptGoa Assembly Elections 2022: गोवा में मतदान जारी, सीएम प्रमोद सावंत ने किया 22 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा | Goa Assembly Elections 2022 CM Sawant exudes confidence over BJP win | Patrika News

Goa Assembly Elections 2022: गोवा में मतदान जारी, सीएम प्रमोद सावंत ने किया 22 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 14, 2022 09:59:58 am

Submitted by:

Arsh Verma

Goa Assembly Elections: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने कहा कि राज्य में प्रति बूथ मतदाताओं की संख्या करीब 672 है जो देश में सबसे कम है। मतदान के दौरान सीएम सावंत ने भी अपना बयान दिया है जानिए क्या बोले सीएम प्रमोद सावंत

Goa Assembly Elections 2022 CM Sawant exudes confidence over BJP win

Goa Assembly Elections 2022: गोवा में मतदान जारी, सीएम प्रमोद सावंत ने किया 22 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा

Goa Elections 2022: गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस मतदान के बाद गोवा के 301 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला वोटर ईवीएम में कैद कर देंगे और 10 मार्च को मतगणना के बाद नतीजे आएंगे। इसी बीच सीएम प्रमोद सावंत ने बीजेपी की पूर्ण बहुमत की जीत का दावा किया है, प्रमोद सावंत ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह मुझे फोन कर शुभकामनाएं दी हैं। हमें उम्मीद हैं कि गोवा में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। मुझे विश्वास है कि हमें इस बार 22 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। इस बार भी लोग भाजपा को ही वोट देंगे।
 


गोवा विधानसभा में 40 सीटे हैं, जिसमें से भाजपा के पास वर्तमान में 17 विधायक हैं, और उसे महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP), गोवा फारवर्ड पार्टी (GFP) के विजय सरदेसाई और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के तीन-तीन विधायक हैं। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस के पास 15 विधायक हैं। गोवा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा शिवसेना गठबंधन चुनावी ताल ठोक रहे हैं।
 


गोवा पूरी तरह चुनावी माहौल में रंग गया है। इस बार ‘गुलाबी बूथ’ लोगों के आकर्षण का केंद्र है। निर्वाचन आयोग ने इस बार चुनाव को पर्यावरणपूरक बनाने के साथ ही 105 गुलाबी बूथ भी बनाए हैं जहां महिला पीठासीन अधिकारि तैनात रहेगी। वहीं, 8 बूथ दिव्यांगों के लिए भी बनाए गए हैं।

राज्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने कहा कि 11 इकोफ्रेंडली मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां बांस से बना मतदान केंद्र होगा। नारियल के छिलके और बांस की ट्रे में मास्क और सैनिटाइजर रखे रहेंगे। हमारी यह कोशिश है कि चुनाव के दौरान प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल हो।


यह भी पढ़ें

Goa Assembly Elections 2022: गोवा में लोगों को वोट करने पर मिलेगा रेस्टोरेंट्स, होटल, बंजी जंपिंग जैसी कई जगहों पर भारी डिस्काउंट



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो