script

गुजरात रिजल्ट LIVE: रिकॉर्ड जीत की ओर BJP, जश्न शुरू, कांग्रेस 22 तो AAP 10 सीटों पर आगे

locationनई दिल्लीPublished: Dec 08, 2022 10:02:26 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Gujarat Assembly Elections Result 2022 LIVE Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती डेढ़ घंटे की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस डेढ़ घंटे की काउंटिंग में बीजेपी रिकॉर्ड जीत हासिल करती नजर आ रही है। कांग्रेस दूसरे तो आम आदमी पार्टी मात्र 4 सीट पर आगे चल रही है। यहां जानिए रिजल्ट से जुड़े बड़े अपडेट।

71.jpg

Gujarat Assembly Election Result 2022 Counting starts

Assembly Elections Result 2022 LIVE Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 38 काउंटिंग सेंटरों पर हो रही है। शुरुआती डेढ़ घंटे की वोटिंग में गुजरात भाजपा काफी आगे निकलती नजर आ रही है। 27 साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार है। एक बार फिर गुजरात के लोगों ने बीजेपी पर भरोसा जताया है। डेढ़ घंटे की काउंटिंग के बाद बीजेपी 145 सीटों पहले से सुधरा है। आप शुरू में मात्र 4 सीटों पर आगे चल रही थी। लेकिन अब सामने आए रुझान में आप 10 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें है, यहां बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत हासिल करनी जरूरी है। अभी तक के रुझान के अनुसार गुजरात में बीजेपी 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है।

गुजरात में बीजेपी रिकॉर्ड जीत की ओर नजर आ रही है। गुजरात में बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। 2002 में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। जो गुजरात में अभी तक का बीजेपी का सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जाता था। अब गुजरात इससे भी आगे निकलती नजर आ रही है।

 

गुजरात चुनाव के नतीजों के खुश भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है। गांधीनगर, राजकोट, अहमदाबाद सहित कई शहरों में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। दो घंटे के रुझान में भाजपा 150 सीट पर बढ़त लिए हुए है।
https://twitter.com/ANI/status/1600703846136705025?ref_src=twsrc%5Etfw
मोरबी में भाजपा के कांतिलाल अमृतिया आगे चल रहे हैं। वे ब्रिज हादसे के समय लोगों को बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। जिले की तीनों सीटों मोरबी, टंकारा और वांकानेर पर भाजपा आगे है। भावनगर (पश्चिम) से राज्य के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी पीछे चल रहे हैं। खंभालिया सीट पर AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी ने बढ़त बना ली है। यहां भाजपा दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

सूरत के कतारगाम से AAP के गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं। वहां भाजपा-कांग्रेस और AAP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। घाटलोडिया से भाजपा उम्मीदवार और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं।


गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें है। यहां बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है। गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है। दूसरे फेज में करीब 64 फीसदी तो पहले फेज में 63 फीसदी के करीब वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 19 जिले की 89 सीटों पर जबकि दूसरे फेज में 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, युवा नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर समेत कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। इसके अलावा क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंबी भी मैदान में है।

ट्रेंडिंग वीडियो