scriptगुजरात चुनाव में आज PM मोदी करेंगे 4 जनसभाएं, ओवैसी-भगवंत मान और राघव चड्ढा भी करेंगे प्रचार | Patrika News

गुजरात चुनाव में आज PM मोदी करेंगे 4 जनसभाएं, ओवैसी-भगवंत मान और राघव चड्ढा भी करेंगे प्रचार

locationनई दिल्लीPublished: Nov 23, 2022 08:18:51 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। गुजरात में चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। वहीं आम आ

Gujarat Assembly Election 2022

Gujarat Assembly Election 2022

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी तैयारी के साथ जोरों-शोरों से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। हर सियासी दल ने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी आज चार रैलियों को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के CM भगवंत मान और राघव चड्ढा आज गुजरात में अलग-अलग जगहों पर रोड शो करेंगे। वहीं, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गोधरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 


पीएम नरेंद्र मोदी आज मध्य गुजरात में मोर्चा संभालेंगे। प्रधानमंत्री आज मेहसाणा, दाहोद, वडोदरा, भावनगर में जनसभाएं करेंगे। वडोदरा जनसभा में पूरे शहर और जिले के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। पार्टी ने वडोदरा सिटी से मौजूदा विधायक एवं मंत्री मनीषा वकील, रावपुरा से बालकृष्ण शुक्ला, सयाजीगंज से मेयर केयूर रोकड़िया, मांजलपुर से योगेश पटेल और अकोटा से चैतन्य मकरंद देसाई को मैदान में उतारा है।

 

यह भी पढ़ें

Gujarat Election 2022 : गुजरात में 100 वर्ष से अधिक आयु के 10357 मतदाता


वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारका में सभा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी सुबह साढ़े 11 बजे द्वारका पहुंचेंगे और फिर द्वारका मंदिर में जाकर पूजा- अर्चना करेंगे। इसके बाद करीब 12 बजे सतवारा समाज की वाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गुजरात की आदित्यनाथ को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। जब वे मोरबी में पहली सभा के लिए गए थे तो वहां पर उनका बुलडोजर से स्वागत किया गया था।

 

यह भी पढ़ें

गुजरात चुनाव: ‘टिकट के लिए कांग्रेस ने मांगे एक करोड़ रुपए’, पार्टी के पूर्व विधायक के दावे से सियासी पारा हाई


गुजरात में चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य पार्टी भी चुनाव प्रसार जुट गई है। पंजाब के CM भगवंत मान और राघव चड्ढा आज गुजरात में अलग-अलग जगहों पर रोड शो करेंगे। वहीं क्रिकेटर हरभजन सिंह आज गुजरात पहुंचेंगे और बयाड़ में AAP उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज गोधरा में जनसभा को करेंगे संबोधित।

 

 


गुजरात में विधानसभा कुल सीटों की संख्या 182 है। इसमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 27 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 13 सीटें अनुसूचित जाति के रिजर्व हैं। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है। गुजरात में एक दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव हो रहे है। हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को परिणाम जारी किया जाएगा।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो