scriptLok Sabha Election 2024 UP These Lok Sabha seats BJP Alert a new strategy will be made | यूपी की इन लोस सीटों पर भाजपा की रहेगी कड़ी नजर, बनेगी नई रणनीति | Patrika News

यूपी की इन लोस सीटों पर भाजपा की रहेगी कड़ी नजर, बनेगी नई रणनीति

locationनई दिल्लीPublished: Jun 27, 2023 07:53:34 pm

लोकसभा चुनाव 2024 धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है। भाजपा इस चुनाव में यूपी की 80 सीटों पर अपना परचम फहराना चाहती है। 2019 चुनाव में एनडीए ने यूपी में 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2 सीटों में उपचुनाव में फतह हासिल की थी। पर यूपी की उन सीटों पर भाजपा की नजर गड़ी हुई है जहां पर कम वोटों से हरा हुई थी। इसके लिए नई रणनीति बन रही है।

bjp_1_1.jpg
BJP File Photo
लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश हॉट प्रदेश रहेगा। भाजपा यूपी से अधिकतम सीट जीतने की कोशिश है। पार्टी अपनी रणनीति में लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट को आधार बनाएंगे। और उसी आधार पर चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है लोस चुनाव 2019 की 10 सीटें ऐसी भी थीं, जहां जीत और हार का अंतर काफी कम था। इसको ध्यान में रखते हुए इन सीटों को असुरक्षित सीटों के दायरे में रखा गया है। और इन 10 सीटों को जीतने के लिए तरकश के सभी तीर का उपयोग किया जाएगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.