scriptManipur Assembly Elections Result 2022 : एनपीपी, एनपीएफ फिर से बन सकते है किंगमेकर | Patrika News

Manipur Assembly Elections Result 2022 : एनपीपी, एनपीएफ फिर से बन सकते है किंगमेकर

locationनई दिल्लीPublished: Mar 10, 2022 11:22:41 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Manipur Assembly Elections Result 2022 : बीजेपी अभी 20 सीटों पर आगे चल रही है। पांच और तीन सीटों पर आगे चल रही एनपीपी और एनपीएफ अब किंगमेकर बन सकती है अगर बीजेपी या कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलता है।

Manipur Assembly Elections Result 2022

Manipur Assembly Elections Result 2022

Manipur Assembly Elections Result 2022 : कड़ी सुरक्षा और कोविड़-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। रूझानों के अनुसार, मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे बढ़ती बनाई हुई है। इस समय बीजेपी 20 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। रूझान शुरू होने के बाद से बीजेपी की बढ़त बरकरार है। पांच और तीन सीटों पर आगे चल रही एनपीपी और एनपीएफ अब किंगमेकर बन सकती है अगर बीजेपी या कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलता है।

 

बीजेपी 20 सीटों पर आगे
बीजेपी अभी 20 सीटों पर आगे चल रही है। चंदेल, चुराचांदपुर, हिंगांग, हिरोक, हेंगलप, जिरीबाम, कांगपोकपी, करोंग, कीराव, खुराई, लिलोंग, नंबोल, नुंगबा, फुंग्यार, सगोलबंद, तामेंगलोंग, थांगा और वांगखेम में बीजेपी आगे है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र हिंगांग से आगे चल रहे हैं।

एनपीपी, एनपीएफ फिर से किंगमेकर बनेंगे
पांच और तीन सीटों पर आगे चल रही एनपीपी और एनपीएफ अब किंगमेकर बन सकती है अगर बीजेपी या कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलता है। भाजपा फिलहाल 20 सीटों पर और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें – Manipur Assembly Elections Result 2022: 3 बार के सीएम ओकराम से लेकर बिरेन सिंह तक, इन हॉट सीट पर होगा रोचक मुकाबला



जानिए कौन सी पार्टी किस निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही हैं-
भाजपा – चंदेल, चुराचांदपुर, हिंगांग, हिरोक, हेंगलप, जिरीबाम, कांगपोकपी, करोंग, कीराव, खुराई, लिलोंग, नंबोल, नुंगबा, फुंग्यार, सगोलबंद, तामेंगलोंग, थांगा और वांगखेम निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।
जद (यू) – थांगमीबंद और सेकमाई में आगे चल रही है।
कांग्रेस – थौबल, वबगई, लंगथबल, खंगाबोक, खुंद्रकपामी में बढ़त बनाए है।
एनपीपी – चिंगई और वांगोई में आगे चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो