8,47,400 मतदाता करेंगे 92 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
चुनाव आयोग के मुताबिक इन सीटों पर 8,47,400 मतदाता हैं जिनमें 4,18,401 पुरुष, 4,28,968 महिलाएं और 31 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य की सत्ताधारी भाजपा ने सभी 22 सीटों पर अपना उम्मीदवारों उतारा है जबकि कांग्रेस के 18, जनता दल-यूनाइटेड और नागा पीपुल्स फ्रंट के 10-10 उम्मीदवार, 11 नेशनल पीपुल्स पार्टी के, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से 2-2, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-अठावले के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इस बार भ्रष्टाचार रहा चुनावी मुद्दा
मणिपुर में इस बार भ्रष्टाचार मुद्दा रहा है। सभी पार्टियों ने भ्रष्टाचार को लेकर वोट मांगा है। प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए दोनी बड़ी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रचार किया था जबकि भाजपा की ओर पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में थौबल में आभासी रैली की थी. वहीं गृह मंत्री अमित शाह भी मणिपुर में कई चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने अपनी रैली में कांग्रेस के ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के संदर्भ में कहा था कि ‘जब कांग्रेस राज्य में सत्ता में थी, तो उनके मुख्य नेता को ‘मिस्टर 10 प्रतिशत’ कहा जाता था।
यह भी पढ़ें – Manipur Elections 2022 : महिलाओं की आबादी अधिक, लेकिन रण में हिस्सेदारी कम
28 फरवरी को हुआ था पहले चरण का मतदान
मणिपुर में पहले चरण में 28 फरवरी को वोटिंग हुई थी। राज्य की कुल 60 सीटों में से 38 सीटों पर वोट डाले गए थे। जिसमें इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी और चुराचंदपुर शामिल था। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 78.09 प्रतिशत मतदान हुआ था।