scriptPunjab Election 2022: पंजाब में मनसा पर आम आदमी पार्टी जीती, सिद्धू मूसेवाला को मिली करारी हार | Patrika News

Punjab Election 2022: पंजाब में मनसा पर आम आदमी पार्टी जीती, सिद्धू मूसेवाला को मिली करारी हार

Published: Mar 10, 2022 05:53:33 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

Punjab Assembly 2022 Election Result News: पंजाब की विधानसभा सीट मनसा पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा करते हुए सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया है।

Mansa election results Punjab Assembly Elections 2022 Results

Mansa election results Punjab Assembly Elections 2022 Results

Punjab Assembly Elections Result 2022: पंजाब चुनावों के आज नतीजे सामने आ गए हैं और आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से सरकार बनाने जा रही है। भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। यहाँ कई सीटों पर कई बड़े दिग्गजों की हार हुई तो आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। मनसा भी उन्हीं सीटों में से एक है जहां आम आदमी पार्टी ने सभी दलों को पीछे छोड़ दिया। मनसा सीट आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। मनसा में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार डॉक्टर विजय सिंगला ने सिद्धू मूसेवाला को भारी मतों से हराया है।
इस सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने 10023 मतों से जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को केवल 36700 वोट ही मिले हैं। इसके बाद टेससरे नंबर पर अकाली दल के प्रेम अरोड़ा रहे जिन्हें केवल 27180 वोट ही मिले हैं।

इस सीट से पंजाब लोक कांग्रेस से जीवन दास को मैदान में उतारा था पर उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। पिछली बार भी इस सीट से आम आदमी पार्ट ने जीत दर्ज की थी। नजर सिंह मनसिया ने इस सीट से जीत कर की थी और इस बार भी आम आदमी पार्टी के खाते में ही ये सीट गई है।
बता दें कि पंजाब छोड़कर बाकी 4 राज्यों में भाजपा शासन था। ऐसे में कांग्रेस के सामने सत्ता में वापसी की चुनौती थी। वहीं, आम आदमी पार्टी इस बार किसी भी तरह से सत्ता में आना चाहती थी जिसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया और सफल भी हुई।

यह भी पढ़े – वो पाँच कारण जिस वजह से पंजाब में आई AAP की सुनामी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो