scriptयुवा बदलाव चाहते हैं, अखिलेश को अगला सीएम देखना चाहते हैं : ओम प्रकाश राजभर | Om Prakash Rajbhar attack BJP youth want to see Akhilesh as next CM | Patrika News

युवा बदलाव चाहते हैं, अखिलेश को अगला सीएम देखना चाहते हैं : ओम प्रकाश राजभर

locationलखनऊPublished: Jan 28, 2022 11:59:03 am

भाजपा सरकार पर बरसते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि, पिछड़ों और दलितों के लिए भाजपा में कोई सम्मान नहीं है। और बढ़ती बेरोजगारी के बीच नौकरियों की मांग कर रहे छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है। भाजपा न तो युवाओं को रोजगार दे पाई है और पिछड़े छात्रों को आरक्षण से वंचित कर दिया है।

युवा बदलाव चाहते हैं, अखिलेश को अगला सीएम देखना चाहते हैं : ओम प्रकाश राजभर

युवा बदलाव चाहते हैं, अखिलेश को अगला सीएम देखना चाहते हैं : ओम प्रकाश राजभर

भाजपा सरकार पर बरसते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि, पिछड़ों और दलितों के लिए भाजपा में कोई सम्मान नहीं है। और बढ़ती बेरोजगारी के बीच नौकरियों की मांग कर रहे छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है। भाजपा न तो युवाओं को रोजगार दे पाई है और पिछड़े छात्रों को आरक्षण से वंचित कर दिया है। जब छात्र आरक्षण की मांग करते हैं, तो उन पर पुलिस की लाठियां बरसाई जाती हैं। 16 विभागों की भर्ती परीक्षाओं का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। आज राज्य में 34 लाख पद खाली हैं। प्रयागराज में जब छात्रों ने आवाज उठाई तो उन्हें बेरहमी से पीटा गया। युवा बदलाव चाहते हैं और अखिलेश यादव को अपना अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। एसबीएसपी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर, अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।
85 प्रतिशत की पसंद है गठबंधन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहाकि, सपा की अगुवाई वाले गठबंधन को यूपी में 85 प्रतिशत लोग का साथ मिला हुआ है, क्योंकि भाजपा ने उनके अधिकार छीन लिए है।
यह भी पढ़ें

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह कौन हैं जानिए?

अजय मिश्रा टेनी जैसे को शरण देना अनुचित

ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहाकि, लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों की हत्या के आरोपी अजय मिश्रा टेनी जैसे लोगों को शरण देना अनुचित है।
यह भी पढ़ें

अखिलेश और शिवपाल के खिलाफ बसपा ने उतारा उम्मीदवार, सपा के गढ़ में हैरान करेंगे बसपा प्रत्याशियों के नाम

ओम प्रकाश राजभर का अमित शाह पर निशाना

केंद्र में गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह पर निशाना साधते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि, अमित शाह को किसानों से मिलने का समय नहीं मिला। किसान लगभग एक साल से विरोध कर रहे थे, ठंड, बारिश और भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने उनकी अनदेखी की, और इसके बजाय, किसानों को तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में हिस्सा लेने से रोकने के लिए बल प्रयोग किया। अब, जब चुनाव हैं, तो भाजपा घर-घर जाकर पर्चे बांट रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो