UP Assembly Elections 2022 : लखनऊ में बोलीं मायावती, सपा, भाजपा, कांग्रेस से सचेत रहे यूपी की जनता
लखनऊPublished: Dec 23, 2021 01:37:44 pm
UP Assembly Elections 2022 : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आजादी के बाद प्रदेश की जनता ने सपा भाजपा कांग्रेस और बसपा सभी का कार्यकाल देखा है । अब जनता को फैसला करना है कि किस पार्टी के शासन में बेहतर शासन व्यवस्था रही इसलिए प्रदेश की जनता अब अपने हितों का ध्यान रखकर किसी भी भावना में बहने की जरूरत नही है। बसपा सरकार के दौरान कमजोर वर्ग किसानों छोटे व्यापारियों व मजदूरों एवं अन्य मेहनतकश लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया।


लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए अयोध्या के जमीन मामले को केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार से जांच कराकर खरीद को कैंसिल करने की मांग की है। मायावती ने कहा कि आस्था के नाम पर यह एक बड़ा मामला है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता किसी के बहकावें में न आये। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा कांग्रेस और बसपा सरकारों के कार्यकाल की तुलना में सबसे अच्छा काम बसपा सरकार में किया गया। बसपा सुप्रीमो कहा कि विधानसभा सीटों के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तहत प्रत्येक विधानसभा की सीट पर पार्टी के सभी पोलिंग बूथों पर पदाधिकारियों के चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रहे सम्मेलनों की रिपोर्ट ली जाएगी।