scriptPunjab Assembly Elections Result 2022: फगवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला हारे, बलविंदर धारीवाल जीते | Patrika News

Punjab Assembly Elections Result 2022: फगवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला हारे, बलविंदर धारीवाल जीते

Published: Mar 10, 2022 03:12:32 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

Punjab Assembly 2022 Election Result Live News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत तय हो गई है। आम आदमी पार्टी 117 सीटों पर बहुमत से जीत रही है। यहाँ हॉट सीट फगवाड़ा में भाजपा प्रत्याशीविजय सांपला हार गए हैं जबकि कांग्रेस नेता बलविंदर धारीवाल जीत गए हैं।

Phagwara election results Punjab Assembly Elections 2022 Results

Phagwara election results Punjab Assembly Elections 2022 Results

Punjab Assembly Elections Result 2022: पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते दिखाई दे रही है। यहाँ आम आदमी पार्टी भारी मतों से जीत रही है। 117 सीटों में से सबसे हॉट सीटों में से एक मानी जाने वाली फगवाड़ा आरक्षित सीट पर हालांकि भाजपा का प्रदर्शन शुरू में अच्छा था परंतु अब कांग्रेस ने इस सीट से जीत दर्ज कर ली है। इस सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा उम्मीदवार विजय सांपला मैदान में हैं।



इसके अलावा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह मान और कांग्रेस के मौजूदा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल भी मैदान में हैं जिनके बीच कांटे की टक्कर है। जिले के चार विधान सभा हलकों में इस बार सुल्तानपुर लोधी एवं फगवाड़ा सबसे हाट सीट मानी जा रही है।

बता दें कि वर्ष 2017 में इस सीट से BJP के सोम प्रकाश 2009 वोटों के अंतर से जीते थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के जोगिंदर सिंह मान को 43470 वोट मिले थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो