scriptलोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास, प्रियंका का ट्वीट- आज लखीमपुर के किसानों की शहादत को याद करने का दिन | Priyanka Tweet Farm Laws Repeal Krishi Kanoon Bill passed in LokSabha | Patrika News

लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास, प्रियंका का ट्वीट- आज लखीमपुर के किसानों की शहादत को याद करने का दिन

locationलखनऊPublished: Nov 29, 2021 01:56:00 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

लोकसभा में सोमवार को कृषि कानून वापसी बिल पास हो गया है, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बिल पेश किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे किसान आंदोलन की जीत करार दिया वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा के लीडर राकेश टिकैत ने कहा कि अब एमएसपी और किसानों की समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए।

priyanka_gandhi.jpg
लखनऊ. लोकसभा में आज कृषि कानून वापसी बिल पेश किया गया जो पास भी हो गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बिल पेश किया। संयुक्त किसान मोर्चा के लीडर राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून वापस हो चुके हैं, लेकिन अब एमएसपी और किसानों की समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए। हम चार दिसंबर को एक बैठक करेंगे, जिसमें आंदोलन की दिशा तय की जाएगी। तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उधर- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार को घेरा और कहा कि आज लखीमपुर के किसानों की शहादत को याद करने का दिन है।
लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पेश से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, आज सड़कों पर हमारे अन्नदाताओं द्वारा किए संघर्ष की जीत की गूंज संसद में होगी। आज एक बार फिर किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों की, लखीमपुर के किसानों की शहादत को याद करने का दिन है। आज जब संसद में बिल वापस होंगे, पूरा देश एक साथ ‘जय किसान’ बोलेगा और अन्नदाताओं को नमन करेगा।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1465195275660644357?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो