scriptPuducherry Assembly Election 2021 : कांग्रेस ने खोला पिटारा फ्री कोरोना वैक्सीनेशन से लेकर महिलाओं को 1000 रुपए देने का वादा | Puducherry Assembly Election 2021: INC released election manifesto | Patrika News

Puducherry Assembly Election 2021 : कांग्रेस ने खोला पिटारा फ्री कोरोना वैक्सीनेशन से लेकर महिलाओं को 1000 रुपए देने का वादा

Published: Mar 29, 2021 10:01:35 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

Puducherry Assembly Election 2021 के तहत कांग्रेस की ओर से अपना घोषणा पत्र जारी किया गया है। जिसमें कई तरह के वादे किए हैं। वादों के तहत गृहणियों को 1000 रुपए प्रति माह देने का वादा किया है। याथ नई एजुकेशन पॉलिसी को रद करने की बात कही है।

Puducherry Assembly Election 2021: INC released election manifesto

Puducherry Assembly Election 2021: INC released election manifesto

Puducherry Assembly Election 2021। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी अपने चुनावी वादों के साथ घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव ( Puducherry Assembly Election 2021 ) के तहत कांग्रेस ने कोरोना वैक्सीनेशन को फ्री करने और नीट और नई एजुकेशन पॉलिसी को रद करने की बात कही है। साथ ही हाउस वाइफ्स को हर महीने 1000 रुपए देने का भी वादा किया है। आइए आपको भी बताते हैं कि कांग्रेस की ओर से अपने घोषणा पत्र में किस तरह के वादे किए हैं।

आइए पढ़े:- Puducherry Assembly Elections 2021 National Democratic Alliance (NDA) Full Candidates List

घोषणा पत्र में किए वादे
– एक गृहणी को 1000 रुपए प्रति माह की सहायता दी जाएगी।
– मेडिकल कॉलेज दाखिले से संबंधित नीट एग्जाम की व्यवस्था की जाएगी।
– नई शिक्षा नीति को रद्द करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
– पार्टी ने कराईकल में कृषि विश्वविद्यालय एवं केद्रशासित प्रदेश में एक विधि विश्वविद्यालय स्थापित करन का वादा किया।
– पिछड़ा वर्ग निगम एवं पुडुचेरी आदि द्रविड़ विकास निगम के माध्यम से ऋण लेने वालों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
– नगर निकाय चुनाव तत्काल कराये जाएंगे।
– पुडुचेरी विश्वविद्यालय में हर पाठ्यक्रम में 25 सीटें केंद्रशासित प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित करने सहित कई अन्य वादे किए हैं।

आइए पढ़े:- Puducherry Assembly Election 2021 : Secular Progressive Alliance (SPA) Full Candidates List

6 अप्रैल को होगा मतदान
पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार विधानसभा चुनाव में 324 उम्मीदवार आमने सामने होंगे। 382 उम्मीदवारों में 58 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है। एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी मुख्य उम्मीदवारों में से शामिल हैं और वह तट्टानचावडी और यानम से चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए की प्रमुख पार्टी एआईएनआरसी 30 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बीजेपी 9 और एआईडीएमके 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस में कांग्रेस 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि वो एक सीट पर एक निर्दलीय का समर्थन कर रही है। द्रमुक 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो