scriptPunjab Assembly Elections Result 2022: किस सीट से कौन जीता कौन हारा? यहाँ देखिए पूरी लिस्ट | Patrika News

Punjab Assembly Elections Result 2022: किस सीट से कौन जीता कौन हारा? यहाँ देखिए पूरी लिस्ट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 10, 2022 10:18:23 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

पंजाब में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जीत मिली है। जल्द ही आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान शपथग्रहण भी करेंगे। अब किस पार्टी के उम्मीदवार ने कितने मतों से जीत दर्ज की है इस रिपोर्ट में समझिए।

Punjab Election Result: seat candidate wise updates and victory margin

Punjab Election Result: seat candidate wise updates and victory margin

उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर के साथ-साथ पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज जारी हो गए। आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी। नवजोत सिंह सिद्धू, अमरिंदर सिंह, चन्नी, प्रकाश सिंह बादल जैसे बड़े नेता इन चुनावों में हार गए हैं। जिस कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2017 में 117 में से 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी आज वो केवल 18 सीटें ही जीत सकी है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान बड़े अंतर से धुरी सीट से जीतें हैं। वहीं अमृतसर ईस्ट से आम आदमी प्रत्याशी ने नवजोत सिंह सिद्धू और मजीठिया दोनों को ही हरा दिया है।

वर्ष 2017 के चुनावों में आम आदमी पार्टी को केवल 20 सीटें ही मिली थी परंतु इस बार इस पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। वहीं। अकाली दल-भाजपा के खाते में वर्ष 2017 में केवल 8 सीटें आई थीं। सबसे हैरानी तब हुई जब अपने 75 साल के राजनीतिक करियर में पांच बार के मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के मुखिया 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल हार गए। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद हार को स्वीकार कर लिया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी की हार के बाद कहा, “मैं पंजाब के लोगों के निर्णय को विनम्रता से स्वीकार करता हूं और आप और उनके चुने हुए सीएम भगवंत मान को जीत की बधाई। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।”

आम आदमी पार्टी की सुनामी में पंजाब कैबिनेट के सभी मंत्री हार गए हैं। इसके अलावा किस पार्टी के उम्मीदवार की किस सीट से जीत हुई है आइए जानते हैं:

punjab_result_1_1.jpg
punjab_result_2.jpg
punjab_result_3.jpg
punjab_result_4.jpg
punjab_result_5.jpg
punjab_result_6.jpg
punjab_result_7.jpg
punjab_result_8.jpg
punjab_result_9.jpg
punjab_result_10.jpg
punjab_result_11.jpg
punjab_result_12.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो