किस पार्टी में कितनी है महिला उम्मीदवार?
वर्ष 2017 में मुख्यधारा की पार्टियों से केवल 29 महिलायें ही मैदान में थीं जो इस बार 37 हैं। वो भी तब जब कई नई पार्टियां इस बार जुड़ी हैं तो कुछ बड़ी पार्टियों के साथगठबंधन में हैं। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए जमकर बातें कर रही थी और चुनावों में उनकी भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दे रही थी, परंतु पंजाब में इस पार्टी ने कुल सीटों में से केवल 10 फीसदी सीटों पर ही महिलाओं को टिकट दिया है। इस बार कांग्रेस ने पिछली बार की तुलना में एक संख्या बढ़ाते हुए कुल 11 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने कुल 117 विधानसभा सीटों में से 12 सीटों पर ही महिलाओं को टिकट दिया है। पिछली बार इस पार्टी ने केवल 9 महिलाओं को ही टिकट दिया था।

यह भी पढ़ें
पांच हॉट सीट, जहां दांव पर है सिद्धू, भगवंत मान और बादल जैसे दिग्गजों की साख
भाजपा ने पिछली बार केवल दो महिलाओं को ही टिकट दिया था। हालांकि, इस बार इस पार्टी ने 6 महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं, इसकी सहयोगी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने 2 महिलाओं को और श्रीमनी अकाली दल (संयुक्त) ने केवल 1 महिला को ही टिकट दिया है। इस तरह से NDA ने 117 में से कुल 9 सीटों पर ही महिलाओं को टिकट दिया है।वहीं, अपना पंजाब पार्टी ने 6, बहुजन मुक्ति पार्टी ने 4, सामाजिक संघर्ष पार्टी ने 3, इंसानियत लोक विकास पार्टी ने 2, भारतीय जन जागृति ने केवल एक महिला उम्मीदवार को ही टिकट दिया है।
वर्ष 2017 में भी केवल 7 फीसदी महिला उम्मीदवार
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में कुल 1145 उम्मीदवारों में केवल 81 महिला उम्मीदवार थीं। इस बार 1304 में केवल 93 महिला उम्मीदवार हैं। दोनों बार ही महिला उम्मीदवारों की भागीदारी केवल 7 फीसदी रही।
महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए किये बड़े वादे
हालांकि, तमाम राजनीतिक दल महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह तरह के वादे अवश्य किए हैं। जैसे कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, एक साल में 8 रसोई गैस सिलिन्डर मुफ़्त देने का वादा किया है। आम आदमी पार्टी ने भी सभी महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपये डालने का वादा किया है। इसके अलावा नौकरी में 50 फीसदी तक का आरक्षण देने की बात भी कुछ पार्टियों ने कही है।