बीकानेरPublished: Nov 02, 2023 03:05:29 pm
Kirti Verma
Rajasthan Election 2023: धोरों से घिरे लूणकरनसर कस्बे के साथ क्षेत्र में चुनावी रंग गांव-देहात में जमने लगा है। खारे पानी की झील भले ही अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हो लेकिन, यहां की राजनीति में नमक का कर्ज चुकाने की खासियत आज भी लोगों में रची-बसी है।
Rajasthan election 2023 धोरों से घिरे लूणकरनसर कस्बे के साथ क्षेत्र में चुनावी रंग गांव-देहात में जमने लगा है। खारे पानी की झील भले ही अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हो लेकिन, यहां की राजनीति में नमक का कर्ज चुकाने की खासियत आज भी लोगों में रची-बसी है। नहरी पानी पहुंचा लेकिन सिंचाई को लेकर आज भी कई तरह की परेशानियों से किसान जूझ रहे हैं। यह चुनावी मुद्दा भी रहता है और खेती-किसानी को केन्द्र में रख राजनीति करने वालों में वोटों का बंटवारा भी होता है। कई बार चौंकाने वाले परिणाम दे चुकी लूणकरनसर सीट पर फिर इस बार लीक से हटकर मतदाता अपना जनादेश देने की तैयारी में दिख रहे हैं। दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। तीसरे मोर्चे ने भी ताल ठोकने के लिए दौरे किए हैं। निर्दलीय पहले भी यहां चुनाव की दिशा तय करते रहे हैं। इस बार भी असर डालेंगे, यह तय माना जा रहा है। तस्वीर बहुकोणीय मुकाबले की बनती नजर आ रही है।