scriptUttar Pradesh Assembly Elections 2022: PM मोदी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रोड शो कर ठोका खम | Samajwadi Party President Akhilesh Yadav did road show After PM Modi in Varanasi | Patrika News

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: PM मोदी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रोड शो कर ठोका खम

locationवाराणसीPublished: Mar 04, 2022 10:41:54 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 के सातवें चरण के लिए प्रचार का शोर अब थमने वाला है। महज कुछ घंटे शेष हैं। ऐसे में वाराणसी की आठ सहित पूर्वांचल की 54 सीटों के लिए सभी दलों के दिग्गज नेता अपना सब कुछ दांव पर लगाने के लिए दिन रात एक किए हैं। ऐसे में वाराणसी में दोपहर बाद चार बजे से पीएम मोदी ने रोड शो किया तो उसके बाद पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रोड शो से खम ठोका।

वाराणसी में रोड शो करते अखिलेश यादव

वाराणसी में रोड शो करते अखिलेश यादव

वाराणसी. Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 के सातवें चरण के प्रचार का शोर कुछ घंटे बाद थम जाएगा। इस सातवें चरण में वाराणसी की आठ सीटों सहित पूर्वांचल की 54 सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है। ऐसे में प्रचार का शोर थमने से पूर्व सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरा जोर लगा रखा है। इसी क्रम में वाराणसी में शुक्रवार की शाम चार बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर समीकरण बदलने की पुरजोर कोशिश की। उसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी रोड शो कर अपना दम दिखाया।
हालांकि अखिलेश यादव को वाराणसी में रोड शो करने का पूरा मौक नहीं मिला। न समय मिला न दूरी। अखिलेश का रोड शो पहले भारत माता मंदिर से शुरू होना था जो अंतिम समय में रथयात्रा से गोदौलिया तक करना पड़ा। अखिलेश के रोड शो के लिए रात के आठ से 10 बजे तक का समय निर्धारित रहा लेकिन इस रोड शो में जनता का हुजूम ऐसा उमड़ा कि महज 400-500 मीटर की दूरी तय करने में ही 10 बज गए। लेकिन इस अवधि में भी अखिलेश अपना काम कर गए।
ये भी पढें- Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: वाराणसी में बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, PM मोदी ने भगवान शिव की धरती को किया कलंकित

अखिलेश के रोड शो में हर वर्ग के लोग शामिल थे। ऐसे में अखिलेश, अपने सामाजिक समीकरण को साधने में काफी हद तक सफल नजर आए। इस रोड शो में धर्म-जाति का बंधन टूटता नजर आया। चारों तरफ सपा का झंडा और दूर-दूर तक मुंड ही मुंड नजर आ रहा था। रह-रह कर “जय-जय-जय अखिलेश” का नारा भी लग रहा था। बच्चे और महिलाएं तो अखिलेश की एक झलक पाने के लिए होड़ लगाए थे। लोग छतों पर जमा रहे और पुष्प वर्षा भी करते नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो