scriptUP Assembly Elections 2022 : इन मुददों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी सपा, संकल्प रैली से करेगी परिवर्तन की शुरूआत | Samajwadi Party will fight elections on these issues | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 : इन मुददों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी सपा, संकल्प रैली से करेगी परिवर्तन की शुरूआत

locationमेरठPublished: Dec 05, 2021 10:55:05 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

UP Assembly Elections 2022 : समाजवादी पार्टी की चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं। इस समय सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने मेरठ में डेरा डाला हुआ है। नरेश उत्तम सपा—रालोद की पहली संकल्प परिवर्तन रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष 7 दिसंबर तक मेरठ में ही रूकेगे। आज उन्होंने रैली स्थल का निरीक्षण किया और पत्रकारों से वार्ता की।

UP Assembly Elections 2022 : इन मुददों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी सपा, संकल्प रैली से करेगी परिवर्तन की शुरूआत

UP Assembly Elections 2022 : इन मुददों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी सपा, संकल्प रैली से करेगी परिवर्तन की शुरूआत

मेरठ . UP Assembly Elections 2022 : आगामी 7 दिसंबर को दबथुवा में सपा—रालोद की संयुक्त रैली की तैयारियों में दोनों दलों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। दोनों दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को इस समय रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने में मेरठ में दिग्गजों ने पूरा जोर लगा दिया है। वहीं सपा के प्रदेधाध्यक्ष नरेश उत्तम ने भी मेरठ में रैली की सफलता के लिए डेरा डाल दिया है।
मेरठ से प्रदेश में परिवर्तन की शुरूआत

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर आज दबथुवा में होने वाली सपा—रालोद की संयुक्त रैली की तैयारियों का जायजा लेने आज मेरठ रैली स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह रैली भाजपा सरकार की नींद उड़ा देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 में बिगड़ी कानून व्यवस्था किसानों महंगाई भ्रष्टाचार की फसलों की लूट महंगाई मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मेरठ से प्रदेश में परिवर्तन की शुरूआत होगी। ये रैली इस परिवर्तन के शुरूआत का श्रीगणेश है।
यह भी पढ़े : उमा भारती ने यूपी में सत्ता परिवर्तन की बात को सिरे से नकारा, कहा बीजेपी बनाएगी इतिहास

उन्होंने कहा कि संयुक्त रैली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि रैली में लाखों की तादाद में लोग पहुंचेंगें। उन्होंने कहा कि यह रैली नहीं महारैली है। बता दे कि प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम रैली तक यहीं पर रूकने वाले हैं और यहां की पूरी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
छोटे-छोटे दलो के आने से परिवर्तन की उम्मीद

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कहना है कि रालोद और छोटे-छोटे दलो के आने से प्रदेश में भारी परिवर्तन की उम्मीद है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अपनी नाकामी को छुपाने के लिए जुमलेबाज़ी करते हैं। जो विभाग दिया है उसको तो संभाल नहीं पा रहे हैं। प्रदेश भर की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई। सड़कों में गहरे गडढे हैं। भ्रष्टाचार, महंगाई, किसानों की परेशानी और समस्या पर बात नहीं करते हैं। सिर्फ जुमले फेकते रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो