scriptUP Assembly Elections 2022: समाजवादी से भाजपाई हुए शतरुद्र ने समाजवादी पार्टी में लगाई सेंध | Shatrudra Prakash big initiative Booth level leader and workers of Samajwadi Party join BJP | Patrika News
चुनाव

UP Assembly Elections 2022: समाजवादी से भाजपाई हुए शतरुद्र ने समाजवादी पार्टी में लगाई सेंध

UP Assembly Elections 2022 के तहत सातवें व अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होना है। नामांकन प्रक्रिया गुरुवार 17 फरवरी को पूरी हो गई। लेकिन नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। वाराणसी में समाजादी से हाल ही में भाजपाई हुए शतरुद्र प्रकाश ने अपने पुराने संबंधों के बल पर समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंध लगा दी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के बिंद समाज के महासरपंच व समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिला दी।

वाराणसीFeb 17, 2022 / 08:32 pm

Ajay Chaturvedi

एमएलसी शतरुद्र प्रकाश की पहल पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की

एमएलसी शतरुद्र प्रकाश की पहल पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की

वाराणसी. UP Assembly Elections 2022 के दौरान नेताओं का पाला बदल जारी है। इस कड़ी में हाल ही में समाजवादी से भाजपाई हुए एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने अपने पुराने संबंधों के आधार पर बिंद समाज के महासरपंच सहित बिंद समाज के लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिला दी। इस तरह से उन्होंने वाराणसी समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है।
एमएलसी शतरुद्र प्रकाश की पहल पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की
शतरुद्र प्रकाश ने गुरुवार को बीजेपी के गुलाब बाग सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व बिंद समाज के महासरपंच और पूर्व पार्षद रामशरण बिंद सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता साथियों को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण दिलाई। इस अवसर पर भाजपा नेता और विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि दिव्य और भव्य विश्वनाथ धाम बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे स्वर्णाक्षरो में अंकित कर दिया।
उन्होनें कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अपने आप में सपा कार्यकर्ता होने पर आत्मग्लानि महसूस कर रहे थे। अब समाजवादी पार्टी में लोहिया तथा राजनारायण जैसे लोगों की कमी है। पुराने समाजवादी ढूंढने से भी दिखाई नहीं देते हैं। इस कारण हमारे बूथ स्तर तक के साथियों ने मन बनाया कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रवाद पर चलने वाली भाजपा के साथ जुड़ने में ही हम लोगों का राजनैतिक भविष्य सुरक्षित है। इसी परिप्रेक्ष्य में हम सभी ने मन बनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और हमारे सभी साथी इस विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा अधिक सीटें जिता कर उत्तर प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने भाजपा ज्वाइन करने वालो का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर अन्य दलो के नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है। उन्होनें कहा कि जो उत्तर प्रदेश कभी बिमारू और पिछड़े राज्य के रुप में जाना जाता है आज वही उत्तर प्रदेश विकास की नई उचाईयो को छू रहा है। उत्तर प्रदेश विकास के 44 मानको पर खरा उतर रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश ही नही बल्कि पूरे विश्व के लिए एक मॉडल राज्य के रुप में जाना जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष राय ने रामशरण बिंद व भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगो को पार्टी का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भाजपा में स्वागत किया एवं विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर विधायक व कैंट विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि वरिष्ठ और अनुभवी मार्गदर्शक के रुप में शतरूद्र प्रकाश हम लोगों के विजय का रास्ता आसान बनाएंगे जिससे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और भी मजबूत होगी। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने किया।
ये सभी शामिल हुए बीजेपी में
बीजेपी में शामिल होने वालों में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद और बिंद समाज के महा सरपंच रामशरण बिंद, कैलाश सोनकर, अमरनाथ यादव, राजेश यादव, श्यामबाबू यादव, अमरनाथ बिंद, ओमप्रकाश बिंद चौधरी, मुन्ना लाल बिंद, शंकर श्रीवास्तव, अजय कुमार बिंद आदि प्रमुख हैं।

Home / Elections / UP Assembly Elections 2022: समाजवादी से भाजपाई हुए शतरुद्र ने समाजवादी पार्टी में लगाई सेंध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो