scriptUP Election 2022: बनारस के छह हजार प्रवासी मतदाता भी निभाएंगे निर्णायक भूमिका | Six thousand migrant voters of Banaras will also play decisive role in UP Election 2022 | Patrika News

UP Election 2022: बनारस के छह हजार प्रवासी मतदाता भी निभाएंगे निर्णायक भूमिका

locationवाराणसीPublished: Jan 22, 2022 11:00:39 am

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

“देश में हों या परदेश में राउरे कहाएंगे…” ये कहावत पुरानी है पर इससे प्रेरित होते हैं हजारों वो लोग जो अपने घरों से कोसों दूर हैं। पर अपने क्षेत्र का जनप्रतिनिधि चुनने की लालसा इन सभी में वैसे ही है जैसे क्षेत्र में निवास करने वालों की या ये कहें कि इनका उत्साह स्थानीय लोगों से कहीं ज्यादा होता है तो अतिशयोक्ति न होगी। ऐसे करीब छह हजार मतदाता इस बार के चुनाव में निभाएंगे अपनी निर्णायक भूमिका।

UP Assembly Elections 2022

UP Assembly Elections 2022

वाराणसी. UP Election 2022: भारतीय लोकतंत्र का ये है खास आकर्षण जब हर मतदाता इस उत्सवी रंग में रंग जाता है। वो भले ही सात समंदर पार हो पर इस मौके पर लोकतंत्र के इस महापर्व का सहभागी जरूर बनना चाहता है। बनारस में ऐसे करीब छह हजार प्रवासी मतदाता हैं। ये सभी भी 7 मार्च को लोकतंत्र के महा पर्व पर अपने मत से अपनी आहुति देंगे। ये हैं सर्विस वोटर।
देश में हों या परदेश में राउरे कहाएंगे

“देश में हों या परदेश में राउरे कहाएंगे…” ये कहावत पुरानी है पर इससे प्रेरित होते हैं हजारों वो लोग जो अपने घरों से कोसों दूर हैं। पर अपने क्षेत्र का जनप्रतिनिधि चुनने की लालसा इन सभी में वैसे ही है जैसे क्षेत्र में निवास करने वालों की या ये कहें कि इनका उत्साह स्थानीय लोगों से कहीं ज्यादा होता है तो अतिशयोक्ति न होगी। ये भले ही देश के किसी कोने में हों या परदेश में हो पर चुनाव आते ही पल-पल की खबर रखते हैं। साथ ही अपना अमूल्य मत दे कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अपना मत देते हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में बनास में इनकी तादाद 5965 है।
छह हजार प्रवासी मतदाताओं में देश की सीमा पर तैनात जवान से लेकर आम व्यापारी व नौकरीपेशा

इन छह हजार प्रवासी मतदाताओं में देश की सीमा पर तैनात जवान से लेकर आम व्यापारी व नौकरीपेशा शामिल हैं। इनमें सेना के जवान, अर्द्ध सैनिक बल के जवान, सिविल सेवा के अधिकारी-कर्मचारी और विदेशों में नौकरी करने वाले भी शामिल हैं। ये सभी पोस्टल वोट के जरिए अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग।
विदेश में रहने वालों के लिए इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट

विदेश में रहने वाले मतदाताओं के लिए की गई है इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट की व्यवस्था, जबकि देश के किसी कोने में रहने वाले पोस्टल बैलेट का है इंतजाम। ऐसे में इन सभी को इंतजार है सात मार्च का जब वो इस महापर्व का हिस्सा बनेंगे।
विधानसभावार प्रवासी वोटर
विधानसभा- प्रवासी वोटर
अजगरा-1554
शिवपुर-1267
पिंडरा-833
सेवापुरी-797
रोहनिया-739
कैंट-353
उत्तरी-341
दक्षिणी- 81
कुल-5965

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो