गुर्जर नेता अवतार सिंह भड़ाना ने नाटकीय ढंग से रात करीब पौने दस बजे ट्वीट किया कि- ‘हमारे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास रहा है। चाहे कोई भी मैदान हो! समाज के लिए, उनके अधिकारों के लिए, गरीबों के लिए वीरता से जंग लड़ी है। साथ ही कहा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण थे, लेकिन आरटी पीसीआर की रिपोर्ट में कोरोना नहीं है। अपनों के लिए चुनाव लड़ूंगा।' इस ट्वीट में उन्होंने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी को टैग किया है। दूसरी ओर रालोद जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी पुष्टि की है कि अवतार सिंह भड़ाना चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें-
SP-RLD गठबंधन को लगा तगड़ा झटका, अवतार सिंह भड़ाना नहीं लड़ेंगे चुनाव चुनाव लड़ने पर बना हुआ संशय भड़ाना ने जो ट्वीट किया है, इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे या किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में यह भी पुष्ट नहीं हो पाया है कि वे सपा-रालोद की टिकट पर वे चुनाव लड़ेंगे या किसी अन्य पार्टी के टिकट पर, क्योंकि भड़ाना के नाम वापसी की अटकलों के बाद सपा और रालोद के वरिष्ठ नेताओं ने नए प्रत्याशी एडवोकेट इंद्रपाल भाटी के नाम का चयन भी कर लिया था। उन्हें आज नॉमिनेशन करना है। रालोद के गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी अवतार भड़ाना से फोन पर बात हुई है। उन्होंने खुद को स्वस्थ बताया है। भड़ाना के चुनाव लड़ने के सवाल पर चौधरी ने कहा कि इस बारे में बाद में बात करेंगे। जैसा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आदेश होगा, उसी के अनुसार काम होगा।
नामांकन वापस लेने की घोषणा के बाद पलटे बता दें कि गुर्जर बिरादरी के कद्दावर नेता अवतार सिंह भड़ाना 12 जनवरी को रालोद में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें गौतम बुद्ध नगर की गुर्जर बाहुल्य जेवर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने प्रचार भी किया, लेकिन गुरुवार को करीब दोपहर 3 बजे भड़ाना के वकील ने मीडिया से कहा था कि कोविड होने के कारण भड़ाना चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने रालोद के सिंबल पर गौतम बुद्ध नगर की जेवर विधानसभा से किया अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया है।
यह भी पढ़ें-
अपर्णा व संघमित्रा के जरिए विरोधियों का करारा जवाब देने की तैयारी, BJP ने तैयार किया मास्टर प्लान 64 वर्षीय अवतार सिंह भड़ाना ने खेली लंबी राजनीतिक पारी हरियाणा के रहने वाले 64 वर्षीय अवतार सिंह भड़ाना ने लंबी राजनीतिक पारी खेली है। वह कांग्रेस के टिकट पर तीन बार फरीदाबाद से तो एक बार मेरठ से सांसद रहे हैं। 2017 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर महज 193 वोटों से जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह हरियाणा की फरीदाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए थे।
यह भी पढ़ें-
समझिए भाजपा के स्टार प्रचारक की लिस्ट का गणित, लिस्ट के सहारे जाति समीकरण साधने का प्रयास ...तो अन्य पार्टी में बात नहीं बनने पर लौटे वापस! अवतार सिंह भड़ाना की ओर से एकदम से दिन में मैदान छोड़ने की सूचना आना और देर रात में फिर से चुनाव लड़ने की घोषणा को लेकर सियासी अटकलों बाजार गरम है। सियासी हलकों में चर्चा है कि कोरोना संक्रमित तो नोएडा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह भी हैं और अन्य नेता भी कोरोना से जूझ रहे हैं। लेकिन, इस तरह से किसी ने चुनाव से बाहर होने का फैसला तो नहीं लिया था। इसके साथ ये भी चर्चा है कि वे किसी और राजनीतिक दल के संपर्क हैं, लेकिन बात नहीं बन पाने पर वापस लौट आए हैं।