scriptयूपी में एक नवंबर से शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, तैयारी में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग | Special revision of voter list will start in UP from November 1 | Patrika News
चुनाव

यूपी में एक नवंबर से शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, तैयारी में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे और आपत्तियां स्वीकार करने की अवधि एक से 30 नवंबर तक रहेंगी। इसके अलावा विशेष अभियान तिथि 7 नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर और 27 नवंबर रहेंगी। 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा।

Oct 30, 2021 / 04:37 pm

Vivek Srivastava

photo_2021-10-30_16-34-09.jpg
Uttar Pradesh Assembly elections 2022 लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरो पर है। इसी क्रम में शनिवार को यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करने के निर्देश दिए।
एक से 30 नवंबर तक स्वीकार होंगे दावे और आपत्तियां

पत्रकारों से बात करते हुए राज्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां स्वीकार करने की अवधि एक से 30 नवंबर तक जारी रहेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान तिथि 7 नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर और 27 नवंबर रहेंगी। 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा।
5 जनवरी 2022 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

5 जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि सभी मतदाता सूची में शामिल हों इसके लिए अपना नाम जरूर मतदाता लिस्ट में जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि मतदाता का नाम एक ही जगह रह सकता है, दूसरी जगह किसी कीमत पर नाम दर्ज नहीं हो सकता है। अजय कुमार ने बताया कि अपने बर्थ सर्टिफिकेट के साथ पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड लगाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जांच करने के बाद कोई डॉक्यूमेंट ना होने के बावजूद जांच करके 18 साल से ऊपर के मतदाता को मतदाता सूची में शामिल कर सकते हैं।

Home / Elections / यूपी में एक नवंबर से शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, तैयारी में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो