भारत के चुनाव आयोग को सौंपी गई 30-स्टार प्रचारकों की सूची में कई अन्य लोगों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिनेश ***** राव, मनीष तिवारी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जैसे पार्टी नेताओं के नाम हैं।
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रचार का बड़ा हिस्सा स्थानीय स्तर पर लोगों के साथ मुलाकात और समहूों या लोगों के साथ अपने अनुभव साझा करने पर आधारित हो सकता है।
क्षेत्रीय नेताओं ने इस सूची में जगह बनाई है, केएस अलगिरी (तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष) और सांसद ए चेल्लकुमार और मणिकम टैगोर जैसे नेताओं को भी सूची में शामिल किया गया है।