पलायन और अपराध के अलावा भ्रष्टाचार का बोलबाला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निशाने पर सपा और बसपा की पूर्व सरकारें रहीं। उन्होंने इस दौरान कहा कि चाहे अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहे हो या फिर मायावती,सभी के समय में प्रदेश को पलायन और अपराध के अलावा भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। प्रदेश को इन पांच सालों में इस दलदल से प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उबारा है। आज यूपी देश की बड़ी आर्थिक ताकत बनकर उभरा है। गृहमंत्री ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने का जिक्र करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने आखिर इसका समर्थन क्यों नहीं किया। अखिलेश कहते हैं 'हम भी राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे, लेकिन क्या वो कारसेवकों पर चलाई गई गोलियों पर कुछ बोलेंगे'। काशी विश्वनाथ, गंगोत्री समेत कई मंदिरों पर श्रद्धालुओं के लिए काम हो रहे हैं।
यह भी पढ़े : UP Assembly Elections 2022 : निर्वाचन आयोग ने सभी सातोंं सीटों पर तैनात किए प्रेेक्षक, शिकायतें इन नंबरों पर करवाए दर्ज पलायन मुददे को हवा देने की कोशिश गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वे 2013, 2014 और 2017 में कैराना गए थे। जहां लोगों की आंखों में पलायन के दर्द और उसकी दहशत थी। लेकिन अब उन लोगों के चेहरे पर सुकून और सुरक्षा की भावना है। योगी सरकार ने प्रदेश में 1800 करोड़ की संपत्ति माफिया के चंगुल से मुक्त कराई। 1.43 लाख युवकों की पुलिस में भर्ती हुई। 214 नए थाने बने।