script

UP Assembly Election 2022: ‘अखिलेश के चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार’ -अनुराग ठाकुर

locationलखनऊPublished: Feb 22, 2022 11:03:59 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव चौथे चरण की ओर से बढ़ रहा है। पहले चरण से चौथे चरण तक हमने कई सवाल अखिलेश यादव से पूछे। हर सवाल पर अखिलेश यादव चुप रहे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पहली सूची समाजवादी पार्टी की बाहर आई। उम्मीदवार कम उम्मीदों पर वार करने वाले ज्यादा नजर आए।

anurag_thakur_new.jpg

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर।

UP Election 2022: केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं तो यही कहूंगा कि अखिलेश के हैं चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार। उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश यादव की चुप्पी का कारण कया है ? क्यों किसी सवाल का सीधा जवाब नहीं देंगे अखिलेश? मैं तो यही कहूंगा अखिलेश चुप क्यों हैं ?
अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव चौथे चरण की ओर से बढ़ रहा है। पहले चरण से चौथे चरण तक हमने कई सवाल अखिलेश यादव से पूछे। हर सवाल पर अखिलेश यादव चुप रहे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पहली सूची समाजवादी पार्टी की बाहर आई। उम्मीदवार कम उम्मीदों पर वार करने वाले ज्यादा नजर आए। जेल वाले, बेल वाले, सपा की सूची पर नजर आए। सवाल पूछा तो अखिलेश यादव जी चुप। उसके बाद दूसरी सूची नहीं आई। दलित परिवार की एक मां अपनी बेटी के जीवन को बचाने के लिए अखिलेश के सामने आई। अखिलेश की सरकार में सुनवाई और कार्रवाई दोनों नहीं होती थी।
यह भी पढ़ें

अब सपा की वापसी नहीं होगी, न 2022 में और न 2027 में – स्वतंत्र देव सिंह

सवाल पूछा कि समाजवादी पार्टी के नेता ने दलित बेटी का अपहरण किया और हत्या की। अखिलेश यादव चुप। अहमदाबाद बम धमाकों का निर्णय आया, न्यायालय के फैसले पर अखिलेश यादव चुप। आतंकवादियों के तार सीधे अखिलेश यादव से जुड़े दिखे। न्यायालय के फ़ैसले का स्वागत करना तो दूर आतंकी को संरक्षण देने के नाम पर भी अखिलेश यादव चुप। आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़, इसपर अखिलेश यादव चुप। समाजवादी पार्टी के नेता जिसकी बहन और उनके बेटे परिवार में ही रहते हैं। ये रंगेश और अखिलेश का खेल दस लोगों की जान चली जाती है। अखिलेश यादव फिर चुप।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इनकी सरकार में इनकी पार्टी के ही लोगों ने गुंडे हों, अपराधी हों, आतंकी हों या फिर शराब बेचने वाले माफिया हों। निर्दाेष लोगों की जान लेने का काम किया है। अखिलेश यादव फिर चुप। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी के कनेक्शन कहां जुडें हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को फिजूल की बात कहती हैं। अखिलेश और आतंकी कनेक्शन पर कोई सवाल खड़े नहीं करती। आखिरकार इन माफियाओं के साथ प्रियंका के क्या कनेक्शन हैं बताएं। लड़की हूं लड़ सकती हूं लेकिन सही बात नहीं कह सकती हूं।
यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने रीता बहुगुणा के बेटे के साथ शेयर की फोटो, सपा में जाने की अटकलें तेज

केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, बूथ जीता, चुनाव जीतेंगे। मोदी जी और योगी जी के काम ने लोगों का दिल जीता है। उत्तर प्रदेश का चुनाव भी रिकार्ड सीटों से जीतेंगे। गुंडों और माफियाओं के खिलाफ पांच सालों में हमने कार्रवाई की है आगे और दृढ़ता के साथ होती रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो