शारदा विश्वविद्यालय में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य तय करने का चुनाव है। 20 साल माफिया राज चलता था। वर्ग विशेष का कहना ही क्याें आज आजम खान, मुख्तार सभी जेल में हैं? जब बीजेपी की सरकार में बाहुबलियों पर कानून की गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द क्यों होता है? सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक कर दी। वहीं, जो अखिलेश यादव अपने शासन में बिजली तक नहीं दे पाए, आज वह मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के 1.41 करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने का काम किया है। पहले बिजली नहीं आती थी, अब 24 घंटे मिल रही है।
यह भी पढ़ें-
UP Elections 2022: मुख्यमंत्री योगी का यह मंत्री जाने क्यों हुआ साइकिल पर सवार, फिर बनाया बाटी चोखा भाजपा ने वेस्ट यूपी में ढेर सारे काम किए उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश बदल रहा है। उत्तरप्रदेश में युवा बढ़ रहा है, उद्योग आ रहे हैं। पश्चिमी यूपी में ढेर सारे विकास के काम किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के साथ फिल्म सिटी, आईटी हब, डेटा सेंटर, अपैरल पार्क, टॉय सिटी भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ पश्चिमी यूपी की सूची पढ़ रहे हैं। अखिलेश यादव ने अगर इसका दसवां हिस्सा भी किया है तो जवाब दे दें। उन्होंने कहा कि जो लोग रोज कमाकर खाते हैं, उनको पिछले दो साल से पांच किलों अनाज मुफ्त दे रहे हैं। यूपी में 15 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में 21 लाख लोगों को मकान दिलाने का काम किया गया।
यह भी पढ़ें-
UP Assembly elections 2022 प्रथम विधान सभा सीट पर बसपा ने आठवी पास करोड़पति प्रत्याशी को मैदान में उतारा 'सपा-बसपा ने जातिवाद के आधार पर सरकार चलाई' अमित शाह ने कहा कि 2019 में यूपी की जनता बहुत प्यार व समर्थन दिया। 2022 में फिर कहने आया हूं। यूपी बदल रहा है, युवा आगे बढ़ रहा है। किसानों के मसले धीरे-धीरे हल हो रहे हैं। यूपी में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। सपा-बसपा ने यूपी को गड्ढों में डालते थे। उन्होंने जातिवाद के आधार पर सरकार चलाई। एक पार्टी एक जाति का काम करती थी, दूसरी पार्टी दूसरी जाति का काम करती थी। जो पार्टी को लोकतांत्रिक ढंग से नहीं चला सकते है, वह यूपी को क्या चलाएंगे?