scriptUP Assembly Elections 2022: भाजपा ने 70 साल की मेहनत 7 साल में गंवाई- प्रियंका गांधी | UP Assembly Elections 2022:BJP lost 70 years of hard work in seven yea | Patrika News

UP Assembly Elections 2022: भाजपा ने 70 साल की मेहनत 7 साल में गंवाई- प्रियंका गांधी

locationगोरखपुरPublished: Oct 31, 2021 07:40:25 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Assembly Elections 2022 : प्रियंका ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों के एकदम विपरीत चल रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने के बजाय सरकार मुंह फेर लेती है। खाद, खेती, फसल सब बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी गई है। प्रियंका ने कहा कि नदी पर केवल निषादों का हक है।

priyanka.jpg
गोरखपुर. UP Assembly Elections 2022- सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिज्ञा रैली में विकास कामों को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने रैली में भोजपुरी भाषा का भी खूब प्रयोग किया। यहां पर प्रियंका ने एलान किया कि कोरोना काल में जिनका रोजगार छिना है उन परिवारों को कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी।
प्रियंका का अमित शाह पर तंज, दूरबीन नहीं चश्मा लगाइए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम भगवान में भी आस्था रखते हैं और अपने नेताओं में भी आस्था रखते हैं। गृहमंत्री अमित शाह के साथ अजय मिश्र टेनी के मंच साझा करने पर तंज करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइए। प्रियंका ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों के एकदम विपरीत चल रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने के बजाय सरकार मुंह फेर लेती है। खाद, खेती, फसल सब बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी गई है।
नदी पर निषादों के अलावा किसी का अधिकार नहीं

प्रियंका ने कहा कि यूपी में निषादों की नाव जला दी जाती है, जबकि नाव उनकी मां होती है। उन्होंने कहा नदी पर निषादों के अलावा किसी का कोई अधिकार नहीं है। किसानों को लेकर प्रियंका ने कहा कि आज किसान परेशान और त्रस्त है, भाजपा सरकार उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं है।
कांग्रेस द्वारा बनवाए गए रेल, हवाई अड्डों को बेचा

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी संपत्तियां बेचने का काम कर रही है। कांग्रेस ने रेल, हवाई अड्डा सब कुछ बनाकर दिया। उन्होंने कहा कि 70 सालों की मेहनत भाजपा ने सात सालों में गंवा दी। प्रियंका ने कहा कि तीन युवा बेरोजगारी के चलते रोज आत्महत्या कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने जो चीनी मिलें लगवाई, उनको, भाजपा, सपा, बसपा सरकारों ने बंद करवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो