चुनाव

UP Assembly Elections 2022 : यूपी विधान परिषद की नगर निकाय क्षेत्र के चुनाव टले, जानिए क्या है कारण

UP Assembly Elections 2022 : प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासनिक और पुलिस मशीनरी को 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी। उधर विधान परिषद की 35 सीटों पर भी चुनाव मार्च में प्रस्तावित होने से आयोग, प्रशासन, पुलिस के साथ राजनीतिक दलों की भी परेशानी बढ़ जाएगी।

लखनऊNov 16, 2021 / 04:39 pm

Mahendra Pratap

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : यूपी विधान परिषद की नगर निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर मार्च में प्रस्तावित चुनाव अब विधानसभा के आम चुनाव के बाद संपन्न कराने का निर्णय किया है।
35 सीटों पर मार्च में प्रस्तावित थे चुनाव

यूपी विधान परिषद की नगर निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर मार्च में प्रस्तावित चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद मई तक कराए जाएंगे। फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित होने के चलते निर्वाचन आयोग में विधान परिषद चुनाव को टालने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासनिक और पुलिस मशीनरी को 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी। उधर विधान परिषद की 35 सीटों पर भी चुनाव मार्च में प्रस्तावित होने से आयोग, प्रशासन, पुलिस के साथ राजनीतिक दलों की भी परेशानी बढ़ जाएगी। ऐसे में आयोग ने परिषद चुनाव मई-जून में कराने का विचार किया है।
राजनीतिक दलों ने रोकी चुनावी तैयारियां

इससे दलों को भी प्रत्याशी चयन से लेकर प्रचार प्रसार के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। वहीं आयोग के पास भी प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था के पर्याप्त व्यवस्था होगी। आयोग से चुनाव टलने का संकेत मिलने के बाद भाजपा सहित अन्य दलों ने परिषद चुनाव की तैयारी भी रोक दी है।

Home / Elections / UP Assembly Elections 2022 : यूपी विधान परिषद की नगर निकाय क्षेत्र के चुनाव टले, जानिए क्या है कारण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.