scriptup election 2022 245 candidates are crorepatis in third phase | UP Election 2022 : आज 245 करोड़पतियों की किस्मत दांव पर, जानें कितने पढ़े-लिखे और धनवान हैं आपके प्रत्याशी | Patrika News

UP Election 2022 : आज 245 करोड़पतियों की किस्मत दांव पर, जानें कितने पढ़े-लिखे और धनवान हैं आपके प्रत्याशी

locationलखनऊPublished: Feb 20, 2022 08:48:29 am

Submitted by:

lokesh verma

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान (Third Phase Polling) में आज कुल 627 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें से 245 प्रत्याशी करोड़पति (Crorepati Candidates) हैं। इस चरण में सपा के सर्वाधिक 52 प्रत्याशी करोड़पति हैं तो भाजपा के 48 प्रत्याशी करोड़पति हैं। जबकि बसपा के 46 और कांग्रेस ने 29 करोड़पति पर दांव लगाया है। इसी तरह आम आदमी पार्टी ने 18 को मैदान में उतारा है।

up-election-2022-245-candidates-are-crorepatis-in-third-phase.jpg
UP Election 2022 : आज 245 करोड़पतियों की किस्मत दांव पर, जानें कितने पढ़े-लिखे और धनवान हैं आपके प्रत्याशी।
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तहत तीसरे चरण के मतदान (Third Phase Polling) में आज करीब 245 करोड़पति प्रत्याशी (Crorepati Candidates) चुनाव मैदान में हैं। जिनकी किस्मत आज दांव पर लगी है। इनमें मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनको चुनौती दे रहे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, राज्य मंत्री सतीश महाना, राम नरेश अग्निहोत्री, नीलिमा कटियार और रामवीर उपाध्याय साख भी दांव पर लगी है। बता दें कि तीसरे चरण में आज 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ सपा, बसपा और कांग्रेस के साथ कई छोटे दलों के करोड़पति दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी। इसलिए आपके लिए जानना जरूरी है कि इस चरण में कौन करोड़पति है तो कौन सबसे गरीब नेता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.