scriptUttar Pradesh Assembly Election 2022 : गोपामऊ में भाजपा को कब्जा बनाए रखने की चिंता, सपा-बसपा से मिलेगी चुनौती | UP Election 2022 Gopamau Assembly Seat BJP fight with SP and BSP | Patrika News

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : गोपामऊ में भाजपा को कब्जा बनाए रखने की चिंता, सपा-बसपा से मिलेगी चुनौती

locationलखनऊPublished: Jan 11, 2022 04:27:20 pm

Submitted by:

Shiv Singh

हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा सीट (Gopamau Assembly constituency) सुरक्षित है। वर्तमान में यहां भारतीय जनता पार्टी के श्याम प्रकाश का कब्जा है। राजधानी लखनऊ से सटा जिला होने के कारण विकास के मामले में थोड़ा बेहतर है। हरदोई में नरेश अग्रवाल जैसे दिग्गज नेताओं का दबदबा है। भाजपा और सपा के भी कई बड़े नेता जिले में सक्रिय रहते हैं। कुल मिलाकर हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा सीट (Gopamau Assembly constituency) सहित सभी क्षेत्रों में भाजपा, सपा और बसपा का प्रभाव नजर आता है।

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : गोपामऊ में भाजपा को कब्जा बनाए रखने की चिंता, सपा-बसपा से मिलेगी चुनौती

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : गोपामऊ में भाजपा को कब्जा बनाए रखने की चिंता, सपा-बसपा से मिलेगी चुनौती

हरदोई (पत्रिका न्यूज नेटवर्क). उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022 )की घोषणा होने के बाद हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा सीट (Gopamau Assembly constituency) में चुनावी फिजां नजर आने लगी है। जिले की आठ में से सात सीटों पर भाजपा का कब्जा है और गोपामऊ विधानसभा सीट से भाजपा के श्याम प्रकाश विधायक हैं। यहां चौथे चरण में चुनाव होगा।
हरदोई जिले की राजनीति में पूर्व मंत्री, विधायक और सांसद रहे चुके नरेश अग्रवाल का दबदबा रहता है। अब तक कई दलों की राजनीति कर चुके नरेश अग्रवाल वर्तमान में भाजपा में हैं। जिले की हरदोई सदर सीट पर नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल सपा के सिंबल पर पिछला विधानसभा चुनाव जीते थे। हम बात कर रहे हैं जिले की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) की। अब तक सुस्त पड़े क्षेत्र में Uttar Pradesh Assembly Election 2022 की तिथियां घोषित होते ही चुनावी सरगर्मी बढऩे लगी है। 2017 विधानसभा चुनाव भाजपा के चुनाव चिह्न पर श्याम प्रकाश ने 31 हजार 378 मतों के अंतर से जीता था। उन्होंने सपा की उम्मीदवार राजेश्वरी को हराया था। श्याम प्रकाश को 87871 वोट और राजेश्वरी को 56493 वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : हरदोई सदर सीट पर दिलचस्प मुकाबले के आसार, उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस

वर्ष 2022 के चुनाव में फिर भिड़ेंगे
विधानसभा चुनाव ( Uttar Pradesh Assembly Election 2022) की बिसात बिछने लगी है। वर्तमान में यहां से विधायक श्याम प्रकाश वर्ष 2012 के चुनाव में भी यहीं से सपा के सिंबल पर विधायक बने थे लेकिन वर्ष 2017 के चुनाव में मोदी लहर देख उन्होंने पाला बदला था। स्थानीय लोग बताते हैं इस बार मुकाबला दिलचस्प होगा। हालांकि अभी तक Gopamau Assembly constituency में भाजपा व सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : भाजपा ने 4 हजार मतों से जीती थी शाहाबाद सीट, फिर टक्कर में विपक्ष

ये हैं क्षेत्र के मुख्य मुद्दे
क्षेत्र (Gopamau Assembly constituency) में सबसे अहम मुद्दों पर अगर बात की जाय तो सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। यहां छुट्टा जानवरों की समस्या से अधिक पीडि़त हैं। आय का बड़ा जरिया कृषि कार्य होने के कारण मौसम की मार से किसान ही प्रभावित हैं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य मुख्य मुद्दे हैं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत संसाधनों की बेहद कमी है। डॉक्टरों की भी उपस्थिति कम होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। गा्रमीण पृष्ठभूमि की इस विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के समक्ष सबसे बड़ी समस्या रोजगार को लेकर है।

ट्रेंडिंग वीडियो