script

यूपी में भाजपा से छुटकारा पाना 1947 से बड़ी आजादी : महबूबा मुफ्ती

locationलखनऊPublished: Jan 18, 2022 01:12:17 pm

जम्मू में भाजपा पर तीखा वार करते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सुप्रीमो और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहाकि, उत्तर प्रदेश में इस पार्टी से छुटकारा पाना 1947 से बड़ी आजादी होगी क्योंकि बीजेपी देश को बांटना चाहती है। महबूबा मुफ्ती ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आदिवासी युवा सम्मेलन मे यह बात कहीं।

यूपी में भाजपा से छुटकारा पाना 1947 से बड़ी आजादी : महबूबा मुफ्ती

यूपी में भाजपा से छुटकारा पाना 1947 से बड़ी आजादी : महबूबा मुफ्ती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का बिगूल बज चुका है। राजनीतिक गलियारों में सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। उधर जम्मू में भाजपा पर तीखा वार करते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सुप्रीमो और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहाकि, उत्तर प्रदेश में इस पार्टी से छुटकारा पाना 1947 से बड़ी आजादी होगी क्योंकि बीजेपी देश को बांटना चाहती है। महबूबा मुफ्ती ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आदिवासी युवा सम्मेलन मे यह बात कहीं। इसके बाद यूपी की राजनीति में उबाल आ गया है। और भाजपा के दिग्गज महबूबा मुफ्ती को तगड़ा जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को पड़ेगी। इसमें पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिले शामिल हैं। जहां मुस्लिम बहुल्य कई जिलें हैं। हो सकता है महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर किया गया यह अटैक कुछ असर डालें
देश को बांटना चाहता है भगवा दल

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहाकि, उत्तर प्रदेश में भाजपा से छुटकारा पाना 1947 से बड़ी आजादी होगी, क्योंकि भगवा दल देश को बांटना चाहता है। हिन्दु, मुस्लिम को बांटना चाहते हैं, सिख ईसाई को बांटना चाहते हैं।
चुनाव में याद आते हैं औरंगजेब और बाबर

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहाकि, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसीलिए भाजपा, औरंगजेब और बाबर को याद कर रही है। आज हमें इस पार्टी से छुटकारा पाने का मौका मिला है। ये साल 1947 भारत को मिली आजादी से भी बड़ी आजादी होगी, क्योंकि वो देश को बांटने चाहते हैं।
यह भी पढ़ें

टिकट मिलने के बाद भी अगर यह काम नहीं किया तो उम्मीदवार नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, जानें क्या वजह है?

तो उत्तर प्रदेश में विकास दिखाएं

भाजपा पर निशाना साधते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहाकि, अगर वे राज्य के विकास का वादा करते हैं तो उत्तर प्रदेश में विकास दिखाएं। वे (भाजपा) बाहरी लोगों को नौकरी और जमीन दे रहे हैं और फिर दावा करते हैं कि इससे राज्य में विकास होगा। मैं उन्हें कहती हूं कि उत्तर प्रदेश में विकास दिखाएं, वे यूपी में अस्पताल नहीं दे सकते।
यह भी पढ़ें

एआईएमआईएम की पहली सूची जारी, जानिए कौन हैं उम्मीदवार

महबूबा मुफ्ती पर श्रीकांत शर्मा का पलटवार

यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने महबूबा मुफ्ती पर पलटवार करते हुए कहाकि, ये सभी विधटनकारी ताकतें है। इन्हें देश का विकास पसंद नहीं है। यह देश को लड़ा कर राज्य करना चाहते हैं। यूपी में भाजपा की सरकार फिर बनेंगी।
10 मार्च को आएंगे चुनाव के नतीजे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के डेट का ऐलान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो